पीएम मोदी का 12 साल का कार्यकाल गरीब कल्याण और सुरक्षा के लिए ऐतिहासिक: भाजपा नेता

पटना, 11 जून (आईएएनएस)। बिहार में भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस दौरान गरीब कल्याण योजनाओं को गति मिली और देश की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई। उनका कहना है कि सरकार ने विकास, महिला सशक्तिकरण और युवाओं के लिए अवसर बढ़ाने में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।

भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि यह देश के लिए गौरव का विषय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार 12 वर्षों से जनता द्वारा चुने गए नेता के रूप में देश का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी नामांकन से नहीं बल्कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत जनता द्वारा चुने गए नेता हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है और देश की वैश्विक छवि मजबूत हुई है। उनके अनुसार, भारत आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने बुनियादी ढांचे के विकास, सड़क निर्माण, बिजली आपूर्ति, किसानों के कल्याण और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं के माध्यम से व्यापक परिवर्तन देखा है। उनके अनुसार, सरकार ने हर वर्ग तक विकास पहुंचाने का प्रयास किया है और देश के आर्थिक तथा सामाजिक ढांचे को मजबूत किया है।

रविशंकर प्रसाद ने यह भी कहा कि भारत आज वैश्विक मंच पर एक मजबूत और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में उभर रहा है। उन्होंने दावा किया कि सरकार की नीतियों के कारण भारत की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा में वृद्धि हुई है और देश विभिन्न वैश्विक मुद्दों पर अपनी सशक्त भूमिका निभा रहा है।

इसी क्रम में बिहार के मंत्री मिथिलेश तिवारी ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल की सराहना की। उन्होंने इसे पूरे देश के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया और कहा कि एक ऐसा नेता, जिसने गरीब परिवार में जन्म लिया, आज देश के गरीबों के उत्थान के लिए कार्य कर रहा है, यह अपने आप में ऐतिहासिक है।

मिथिलेश तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का कार्यकाल भारत के इतिहास में सबसे लंबे और प्रभावशाली कार्यकालों में से एक है। उन्होंने कहा कि इस दौरान देश की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है और गरीब कल्याण योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया गया है।

उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण की योजनाओं का भी उल्लेख किया और कहा कि नारी शक्ति वंदन जैसी पहलों ने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का काम किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए रोजगार और अवसर बढ़ाने की दिशा में भी सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास और सुरक्षा दोनों क्षेत्रों में प्रगति की है। उन्होंने प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए उनके दीर्घ और सफल कार्यकाल की कामना की। उन्होंने कहा कि देश की जनता को उनसे उम्मीदें हैं कि वे आगे भी इसी तरह राष्ट्र की सेवा करते रहेंगे और भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

डीएससी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

विदेशी फंडिंग मामले में न्यूजक्लिक और प्रबीर पुरकायस्थ को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, एफआईआर और ईसीआईआर रद्द

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। विदेशी फंडिंग से जुड़े बहुचर्चित मामले में न्यूज पोर्टल न्यूजक्लिक और उसके एडिटर-इन-चीफ प्रबीर पुरकायस्थ को दिल्ली हाईकोर्ट से...

अनुज सिन्हा समेत चार सूचना आयुक्तों की नियुक्ति पर राज्यपाल की मुहर, जल्द जारी होगी अधिसूचना

रांची : झारखंड के राज्यपाल Santosh Kumar Gangwar ने झारखंड राज्य सूचना आयोग में सूचना आयुक्त के पद पर चार व्यक्तियों की नियुक्ति के...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

SARAIKELA KHARSAWAN : कोल्हान महिला मंडल महिला सशक्तिकरण, कार्यप्रणाली और नेतृत्व क्षमता विकसित करने को प्रयासरत

गम्हरिया : कोल्हान महिला मंडल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, नेतृत्व क्षमता विकसित करने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए लगातार प्रयासरत है।...

संविधान को जीवन में अपनाने से ही बनेगा विकसित भारत: सीएम नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़, 8 जून (आईएएनएस)। हरियाणा विधानसभा में सोमवार को राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) इंडिया रीजन के जोन-2 के दौरान संविधान, लोकतंत्र और 'विकसित भारत...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत