ORISSA: ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में डिवाइडर से टकराई बाइक, प्लस-थ्री के दो छात्रों की मौत

राउरकेला। ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में प्लस-थ्री के दो छात्रों की मौत हो गई। यह हादसा राज्य राजमार्ग संख्या-10 पर मंडियाकुदर के पास उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से जा टकराई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतकों की पहचान गौरव और चंदन के रूप में हुई है। इनमें एक छात्र राजगांगपुर के बंठुपाड़ा का निवासी था, जबकि दूसरा राउरकेला सेक्टर-2 क्षेत्र का रहने वाला था। दोनों प्लस-थ्री के छात्र बताए जा रहे हैं।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से दोनों युवकों को तत्काल राजगांगपुर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। छात्रों की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में मातम छा गया।

फिलहाल दुर्घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि तेज रफ्तार या किसी वाहन से बचने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इस हादसे के बाद राजगांगपुर और राउरकेला इलाके में शोक की लहर है। मृतकों के परिजनों और दोस्तों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सुरुचि संघ क्लब पहुंची पुलिस, छेड़छाड़ मामले में गिरफ्तार स्वरूप बिस्वास की मौजूदगी में तलाशी अभियान तेज

कोलकाता, 9 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल पुलिस ने मंगलवार को दक्षिण कोलकाता के सुरुचि संघ क्लब में तलाशी अभियान चलाया, जो पूर्व राज्य मंत्री...

बंगाल: दीघा जगन्नाथ मंदिर के नाम में बदलाव, अब ‘श्री जगन्नाथ देव मंदिर’ के नाम से होगी पहचान

कोलकाता, 8 जून (आईएएनएस)। पूर्वी मिदनापुर जिले के दीघा में स्थित पश्चिम बंगाल के जगन्नाथ मंदिर को अब हिंदू धर्म के पवित्र तीर्थ स्थलों...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

इंडी अलायंस में एकता नहीं, जनता का विश्वास लगातार हो रहा कम : संबित पात्रा

नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने सोमवार को दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में...

ओडिशा का 460 किमी लंबा तटीय क्षेत्र देश की सुरक्षा के लिए बेहद संवेदनशील: विनयतोष मिश्रा

भुवनेश्वर, 4 जून (आईएएनएस)। ओडिशा के समुद्री तट की सुरक्षा को लेकर क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) विनयतोष मिश्रा ने...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत