जमशेदपुर: जमशेदपुर के युवक ने ऑस्ट्रेलिया में झारखंड और अपने देश का नाम रोशन किया। भारतीय मूल के पहले नौजवान समीर पांडे ने ऑस्ट्रेलिया में लॉर्ड मेयर का पद हासिल कर भारत का गौरव बढाने का काम किया है।
इस नौजवान साथी के सोमवार को जमशेदपुर आगमन पर सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में नागरिक अभिनंदन किया गया। मौके पर उपस्थित लोगो ने कहा कि शत्रुघ्न पांडे हमारी सोसाइटी के निवासी हैं और समीर पांडे की इस उपलब्धि पर पूरा भारत गौरवान्वित है। इन्होंने विशेष कर झारखंड जमशेदपुर और सोनारी स्थित हमारी सोसाइटी को गौरवान्वित करने का काम किया है।
जमशेदपुर के इस नौजवान ने ऑस्ट्रेलिया में जाकर भारत का परचम लहराया है इसलिए जमशेदपुर के इस बेटे पर हम सभी गर्व महसूस कर रहे हैं और भविष्य में अपने देश और सोसाइटी का नाम और ऊपर ले जाएं इसके लिए इनको बहुत शुभकामनाएं देते हैंद्ध
इस मौके पर समीर पांडे का नागरिक अभिनंदन किया गया। साथ ही शहर के पूर्व एडीसी जिनकी प्रोन्नति झारखंड सरकार ने टेक्निकल एजुकेशन के स्पेशल सेक्रेटरी के रूप में हुई है , उन्होंने भी सम्मानित किया।
