चाकुलिया प्रखंड के कोकपाड़ा स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

प्लेटफार्म नंबर एक से टिकट काउंटर तक जाने के लिए पार करना पड़ता है रेलवे ट्रैक

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड क्षेत्र के कोकपाड़ा रेलवे स्टेशन पर किसी ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। यह सोमवार देर शाम की है। महिला की पहचान प्रखंड की कालियाम पंचायत के बुरूजबनी गांव की हीरामणी मुर्मू 55 के रूप में हुई है। मृतका की पहचान मृतका के भतीजा लक्ष्मण हांसदा ने की।

सूचना मिलते ही मंगलवार की सुबह जीआरपी के पदाधिकारी और जवान पहुंचे। लाश का पंचनामा तैयार कर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक हीरामणी मुर्मू दतवन और साल का पत्ता बेचने का काम करती थी। पत्ता और दतवन लेकर ट्रेन से जमशेदपुर जाती थी। संभावना है कि पानी लाने के लिए वह रेलवे ट्रैक पार कर रही थी।

इसी दौरान किसी ट्रेन की चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई। विदित हो कि इस स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर एक से टिकट काउंटर तक जाने के लिए फुटओवर ब्रिज का निर्माण तीन साल से अधूरा है। इसलिए यात्रियों को रेलवे ट्रैक पार करना पड़ता है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

पहली नौकरी पाने वालों को मिलेंगे 15 हजार रुपए, पीएम मोदी 2,400 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि करेंगे वितरित

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को विज्ञान भवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के...

टाटा जू की सबसे प्रिय अफ्रीकी शेरनी ‘जोया’ का निधन, 16 वर्षों तक रही आकर्षण का केंद्र

जमशेदपुर : टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क (टाटा जू) की 16 वर्षीय अफ्रीकी शेरनी जोया का निधन हो गया। उम्रजनित समस्याओं और बीमारी के कारण...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत