जमशेदपुर में रामायण थीम पर आधारित मैथिली कैलेंडर का विमोचन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास हुए शामिल

जमशेदपुर। ललित नारायण मिश्र सांस्कृतिक एवं सामाजिक कल्याण समिति द्वारा गुरुवार को एग्रिको स्थित सुमन मेमोरियल ट्रस्ट में कैलेंडर सह पंचांग का भव्य विमोचन किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य विशिष्ट अतिथि के रूप में ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास और ब्रिटिश काउंसलर (बकिंघमशायर) श्री शरद कुमार झा उपस्थित थे।

​कैलेंडर की विशेषताएं
​संस्था द्वारा जारी यह कैलेंडर इस वर्ष ‘रामायण’ की थीम पर आधारित है। इसमें भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के साथ-साथ मैथिल तिथि, पर्व-त्योहार और पारंपरिक काल-गणना को बहुत ही सरल और स्पष्ट तरीके से दर्शाया गया है।

​अतिथियों के विचार
​पूर्व राज्यपाल श्री रघुवर दास ने कैलेंडर की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए उपयोगी बताया।

उन्होंने स्व० ललित नारायण मिश्र और महाकवि विद्यापति के योगदान को याद किया।

वहीं श्री शरद कुमार झा ने कहा कि ऐसे प्रयास हमारी सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं को सहेजने में बड़ी भूमिका निभाते हैं।

​सम्मान समारोह व सांस्कृतिक प्रस्तुति
​कार्यक्रम के दौरान कैलेंडर के सहयोगी श्री अरुण कुमार झा और डिजाइनर श्री अनिल कुमार शर्मा को मुख्य अतिथियों ने मैथिल परंपरा के अनुसार शॉल और पाग देकर सम्मानित किया। समारोह की शुरुआत पंडित विपिन झा के स्वस्ति वाचन से हुई। श्री नीलाम्बर चौधरी ने भगवती गीत और श्रीमती डेजी ठाकुर ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

​इनकी रही उपस्थिति

​कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता प्रकाश कुमार झा, संस्था के पूर्व अध्यक्ष अरविंद लाल समेत लगभग 125 गणमान्य लोग मौजूद रहे। मंच संचालन अशोक झा ‘पंकज’ ने किया और धन्यवाद ज्ञापन महासचिव शंकर कुमार पाठक ने दिया। आयोजन को सफल बनाने में समिति की पूरी कार्यकारिणी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

नीट री-टेस्ट की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था पर अन्नामलाई ने उठाए सवाल, बोले- छात्रों पर बढ़ेगा परीक्षा का दबाव

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। तमिलनाडु भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने 21 जून को दोबारा होने वाली नीट परीक्षा को लेकर...

'पुनीत जीवन' के रक्तदान शिविर में 4 घंटे में 70 यूनिट रक्त संग्रह

विश्व रक्तदाता दिवस पर जमशेदपुर में 'पुनीत जीवन' द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में चार घंटे में 70 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। शिविर से ब्लड सेंटर को बड़ी राहत मिली।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत