जमशेदपुर। ललित नारायण मिश्र सांस्कृतिक एवं सामाजिक कल्याण समिति द्वारा गुरुवार को एग्रिको स्थित सुमन मेमोरियल ट्रस्ट में कैलेंडर सह पंचांग का भव्य विमोचन किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य विशिष्ट अतिथि के रूप में ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास और ब्रिटिश काउंसलर (बकिंघमशायर) श्री शरद कुमार झा उपस्थित थे।
कैलेंडर की विशेषताएं
संस्था द्वारा जारी यह कैलेंडर इस वर्ष ‘रामायण’ की थीम पर आधारित है। इसमें भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के साथ-साथ मैथिल तिथि, पर्व-त्योहार और पारंपरिक काल-गणना को बहुत ही सरल और स्पष्ट तरीके से दर्शाया गया है।
अतिथियों के विचार
पूर्व राज्यपाल श्री रघुवर दास ने कैलेंडर की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए उपयोगी बताया।
उन्होंने स्व० ललित नारायण मिश्र और महाकवि विद्यापति के योगदान को याद किया।
वहीं श्री शरद कुमार झा ने कहा कि ऐसे प्रयास हमारी सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं को सहेजने में बड़ी भूमिका निभाते हैं।
सम्मान समारोह व सांस्कृतिक प्रस्तुति
कार्यक्रम के दौरान कैलेंडर के सहयोगी श्री अरुण कुमार झा और डिजाइनर श्री अनिल कुमार शर्मा को मुख्य अतिथियों ने मैथिल परंपरा के अनुसार शॉल और पाग देकर सम्मानित किया। समारोह की शुरुआत पंडित विपिन झा के स्वस्ति वाचन से हुई। श्री नीलाम्बर चौधरी ने भगवती गीत और श्रीमती डेजी ठाकुर ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता प्रकाश कुमार झा, संस्था के पूर्व अध्यक्ष अरविंद लाल समेत लगभग 125 गणमान्य लोग मौजूद रहे। मंच संचालन अशोक झा ‘पंकज’ ने किया और धन्यवाद ज्ञापन महासचिव शंकर कुमार पाठक ने दिया। आयोजन को सफल बनाने में समिति की पूरी कार्यकारिणी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
