महिला से दुष्कर्म और अप्राकृतिक यौनाचार के आरोप में बोकारो स्टील के जीएम गिरफ्तार

बोकारो : झारखंड स्थित बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) के एक जनरल मैनेजर कौस्तुभ बसु को दुष्कर्म और अप्राकृतिक यौनाचार के मामले में छत्तीसगढ़ की पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ भिलाई निवासी एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है।

बताया जा रहा है कि कौस्तुभ बसु पूर्व में भिलाई स्टील प्लांट में भी पदस्थापित थे। आरोप लगाने वाली महिला ने भिलाई में उनके खिलाफ दुष्कर्म और अप्राकृतिक यौनाचार से संबंधित प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

मामले की जांच के दौरान सामने आए साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला संवेदनशील और गंभीर प्रकृति का है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए निष्पक्ष जांच की जा रही है। आरोपी को संबंधित न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां से आगे की न्यायिक प्रक्रिया तय होगी।

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आया है। पुलिस ने कहा है कि कानून के दायरे में रहकर सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे और जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

सरयू राय ने सोशल मीडिया आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- सबूत दें या कानूनी कार्रवाई झेलें

जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने सोशल मीडिया पर लगाए गए आरोपों का फेसबुक लाइव में जवाब देते हुए सबूत मांगे और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।

सिग्नेचर मिसमैच मामले में पूछताछ के बाद अभिषेक बनर्जी सीआईडी दफ्तर से निकले

कोलकाता, 14 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सीआईडी के अधिकारियों ने रविवार को विधानसभा में सिग्नेचर मिसमैच (हस्ताक्षर मेल न खाने) के मामले में तृणमूल...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत