जमशेदपुर के पोटका में महिला चौकीदार की गला रेतकर हत्या, प्रेमी ने भी की आत्महत्या

जमशेदपुर। पोटका थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद ने दो जिंदगियों को खत्म कर दिया। इस दोहरी मौत की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस के अनुसार, पोटका थाना में तैनात नवनियुक्त महिला चौकीदार ज्योतिका हेम्ब्रम की उसके प्रेमी गणेश मांझी ने दिनदहाड़े धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपित युवक ने भी आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि यह वारदात बड़ा सिदगी मुख्य सड़क पर उस समय हुई, जब ज्योतिका हेम्ब्रम ड्यूटी समाप्त कर पोटका थाना से अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान उसके प्रेमी गणेश मांझी ने रास्ते में उसे रोककर हमला कर दिया। गले पर किए गए जानलेवा वार के कारण ज्योतिका की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद गणेश मांझी ने भी आत्मघाती कदम उठाया, जिससे उसकी भी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पोटका थाना पुलिस के साथ पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी), प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) और अंचल अधिकारी (सीओ) मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य भी जुटाए गए हैं।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतका ज्योतिका हेम्ब्रम कालिकापुर पंचायत के केंदमुड़ी गांव की निवासी थी, जबकि गणेश मांझी हेंसलबिल पंचायत के जाहातू गांव का रहने वाला था। दोनों के बीच करीब नौ वर्षों से प्रेम संबंध था। जानकारी के अनुसार, गणेश मांझी ज्योतिका पर नौकरी छोड़ने का दबाव बना रहा था, जबकि ज्योतिका अपनी नौकरी जारी रखना चाहती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो अंतत: इस भयावह घटना में बदल गया।

मृतका के परिजनों ने हत्या को अत्यंत निर्मम बताते हुए कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना से जुड़े सभी तथ्यों की स्थिति और स्पष्ट होगी। इस दोहरी मौत की घटना ने पूरे पोटका क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

अरूप बिस्वास पर अंडा फेंकना जनता के गुस्से का परिणाम: अग्निमित्रा पॉल

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर चल रही उथल-पुथल और पूर्व मंत्री अरूप बिस्वास...

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का हृदय से आभार, पूरे समर्पण से दायित्व निभाऊंगा: हब्बे टेरोन

गुवाहाटी, 18 जून (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को घोषणा की कि भाजपा विधायक डॉ. हब्बे टेरोन असम विधानसभा के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

चांडिल अनुमंडल के चिलगू मोड़ पर सड़क हादसे में युवक की मौत, पुल निर्माण की धीमी रफ्तार पर उठे सवाल

चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र स्थित चिलगू मोड़ पर सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में स्थानीय निवासी जितेन दास की मौत...

कोलकाता : आरजी कर मामले में सीबीआई के सामने हुए पेश हुए पूर्व टीएमसी विधायक

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पूर्व विधायक निर्मल घोष गुरुवार को आरजी कर दुष्कर्म और हत्या केस के सिलसिले में सेंट्रल...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत