जमशेदपुर में सीपीआई ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आंदोलन का किया ऐलान

जमशेदपुर : शहर में रविवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के सिंहभूम जिला परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राज्य मंत्री महेन्द्र पाठक ने की, जबकि इसमें पार्टी के जिला सचिव अम्बुज ठाकुर सहित जिला इकाई के सभी प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक का मुख्य एजेंडा केंद्र सरकार द्वारा श्रम कानूनों में किए गए व्यापक बदलाव रहा। पार्टी नेताओं ने कहा कि पुराने श्रम कानूनों को समाप्त कर चार नए श्रम कोड लागू करना मजदूर वर्ग के अधिकारों पर सीधा हमला है। उनका आरोप है कि इन नए कानूनों से श्रमिकों की सुरक्षा, नौकरी की स्थिरता और संगठित होकर आवाज उठाने की ताकत कमजोर होगी, जिससे मजदूरों को आधुनिक गुलामी जैसी स्थिति में धकेला जा रहा है।

सीपीआई नेताओं ने चिंता जताते हुए कहा कि एक तरफ देश में बेरोजगारी तेजी से बढ़ रही है, दूसरी ओर महंगाई लगातार आम जनता की कमर तोड़ रही है। खाद्य पदार्थों, ईंधन और रोजमर्रा की जरूरतों की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि से मजदूर, किसान और मध्यम वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है।

बैठक में किसानों की समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। नेताओं ने कहा कि किसानों को आज भी उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है, खेती की लागत बढ़ती जा रही है और सरकारी नीतियां बड़े कॉरपोरेट घरानों के हित में बनाई जा रही हैं। इसके साथ ही मजदूर हितों की अनदेखी और बढ़ती आर्थिक असमानता को देश के लिए गंभीर खतरा बताया गया।

सीपीआई नेताओं ने दो टूक शब्दों में कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पार्टी चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने ऐलान किया कि इन मुद्दों को लेकर जिला स्तर से लेकर राज्य और केंद्र स्तर तक व्यापक आंदोलन चलाया जाएगा। आने वाले दिनों में जनसभाएं, धरना-प्रदर्शन और जागरूकता अभियान के माध्यम से आम जनता को संगठित कर सरकार की नीतियों का विरोध किया जाएगा।

बैठक के अंत में पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव और बस्ती-बस्ती जाकर मजदूरों, किसानों और आम लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करें और संघर्ष को मजबूत बनाएगे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

‘जनविश्वास को नुकसान पहुंचाने वालों पर करूंगा कानूनी कार्रवाई’, आकाश यादव की शिकायत पर तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव कानूनी मुसीबत में फंस सकते हैं। उनके खिलाफ आकाश यादव ने...

झारखंड के गुमला में सात वर्षीय बच्चे की हत्या कर जंगल में फेंक दिया शव

गुमला, 16 जून (आईएएनएस)। झारखंड के गुमला जिले के रायडीह थाना क्षेत्र के कासीर जामटोली गांव के पास जंगल से मंगलवार को एक 7...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत