जमशेदपुर : शहर भुईयांडीह में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चलाए गए अभियान के बाद शहर की सियासत गर्म है।एक तरफ पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू जेडीयू सहित अन्य सामाजिक संगठनों के लोग पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं तो दूसरी तरफ सत्ताधारी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
इधर सोमवार को केंद्रीय बस्ती विकास समिति ने सीएम हेमंत सोरेन का पुतला फूंक जोरदार विरोध किया। बलदेव भुईयां ने पीड़ित परिवार को राहत पहुंचाने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड के बीच उजाड़े गए परिवार किस तरह से रात काट रहे हैं इसकी सुद लेने वाला कोई नहीं है। कितने दिनों बाद भी सरकार या प्रशासन के स्तर पर इन पीड़ित परिवारों के लिए शुद्ध नहीं लेना चिंता का विषय है।
आज झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया है आगे या लड़ाई जारी रहेगी।
