रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने हेमंत सोरेन सरकार और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री का नाम एनएमसी (नेशनल मेडिकल कमीशन) की आधिकारिक डॉक्टरों की सूची में नहीं हैं, फिर भी वे सरकारी अस्पतालों के ओपीडी में डॉक्टर की भूमिका निभाते हुए वीडियो और रील बना रहे हैं।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेने ने कहा है कि झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री का नाम NMC के अधिकृत डॉक्टरों की लिस्ट में नहीं है, लेकिन रील बनवाने के लिए वे सरकारी अस्पतालों के OPD में डॉक्टर की भूमिका में बैठ कर, मरीजों की जान को खतरे में डाल रहे हैं।
जिस राज्य में मरीजों को संक्रमित खून चढ़ाया जाता हो, जहां के अस्पतालों में अव्यवस्था की खबरें रोज अखबारों में छपती हों, जहां हर दूसरे दिन खाट पर जाते मरीजों की तस्वीरें वायरल होती हों, वहाँ अगर इस फर्जी डॉक्टर की दवा से किसी मरीज को कुछ हो जाए, तो कौन जिम्मेदार होगा?
वैसे आज अखबार में देखा कि रिम्स की जमीन को कब्जा कर के, उस पर अपार्टमेंट बनाया जा रहा है। इतनी बड़ी बहुमंजिला इमारत बिना सिस्टम की जानकारी/ सहमति के तो नहीं बन रही होगी?
एक रिम्स की भूमि का बंदरबांट करने के बाद ये लोग नगड़ी में RIMS-2 के नाम पर आदिवासी/ मूलवासी किसानों की जमीन लूट कर, उसका भी यही हस्र करने वाले थे क्या?
झारखंड की इस तथाकथित अबुआ सरकार का नियम एकदम स्पष्ट है – जो जितना बड़ा नौटंकीबाज, जो जितना बड़ा भ्रष्ट्राचारी है, वो उतना बड़ा है।

