जमशेदपुर के परसुडीह ग्वाला पट्टी दुर्गाबाड़ी के समीप झोपड़ीनुमा घर से नवजात शिशु का शव बरामद

जमशेदपुर : परसुडीह के ग्वाला पट्टी दुर्गाबाड़ी स्थित एक बंद पड़े पुराने झोपड़ीनुमा घर से नवजात शिशु का शव बरामद हुआ। इससे इलाके में सनसनी फैल गई।

शनिवार शाम कुछ बच्चे खेलते-खेलते जब उस घर के अंदर पहुंचे, तो उन्होंने नवजात का शव देखा और शोर मचाया। बच्चों की सूचना पर देखते ही देखते मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस ने शिशु के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है, ताकि शिशु की पहचान और मामले की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके। स्थानीय निवासी शंभू सिंह यादव ने घटना पर गहरा आक्रोश जताते हुए कहा कि यह मानवीय आधार पर भी गलत है। समाज के लिए यह शर्मनाक है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

स्कूली किताबों में गलतियों पर सीएम मोहन चरण माझी सख्त, जांच के लिए बनाई उच्चस्तरीय समिति

भुवनेश्वर, 18 जून (आईएएनएस)। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के निर्देश के बाद कक्षा 1 से 8 तक की स्कूली पाठ्यपुस्तकों में पाई...

तेलंगाना मंत्रिमंडल हुआ डिजिटल, मंत्रियों को दिए गए टैबलेट

हैदराबाद, 18 जून (आईएएनएस)। तेलंगाना सरकार ने राज्य मंत्रिमंडल की बैठकों को पूरी तरह कागज रहित (पेपरलेस) बनाने का फैसला किया है। इस संबंध...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

एथनिक एकेडमी के छात्रों ने एनआईओएस परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की

जमशेदपुर की एथनिक एकेडमी के विद्यार्थियों ने एनआईओएस अप्रैल बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 10वीं और 12वीं के कई छात्रों ने शानदार अंक प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया।

मानसून को लेकर प्रशासन अलर्ट, नालियों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

Jamshedpur news : मानसून के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने नगर निकायों को नालियों की नियमित सफाई और जल निकासी व्यवस्था को...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत