नीतीश कुमार आज लेंगे 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ

पटना : जनता दल (यूनाइटेड) के सुप्रीमो नीतीश कुमार बृहस्पतिवार को पटना के गांधी मैदान में रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

उनके साथ 19 मंत्रियों के भी शपथ लेने की संभावना है। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के कई अन्य शीर्ष नेता शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में राजग शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।

शाह और नड्डा शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए राजधानी पटना पहुंच चुके हैं। नीतीश ने बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के समक्ष नयी सरकार बनाने का दावा पेश किया।

राजग के मुख्य घटक दलों भाजपा और जद(यू) को मंत्रिमंडल में जगह मिलने के अलावा गठबंधन के अन्य सहयोगियों के साथ भी संतुलन साधने के तहत प्रत्येक छह विधायकों पर एक मंत्री पद मिलने की संभावना है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) को एक-एक मंत्री पद मिलने की संभावना है। तीन मंत्री पद चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को मिल सकते हैं और शेष भाजपा और जद(यू) के बीच विभाजित होंगे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

राजस्थान: कोर्ट ने नशीले पदार्थ की तस्करी से जुड़े एनसीबी मामले में 6 लोगों को ठहराया दोषी, 15 साल की सुनाई सजा

जयपुर, 19 जून (आईएएनएस)। राजस्थान की भरतपुर कोर्ट ने नशीले पदार्थ की तस्करी से जुड़े एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) मामले में 6 लोगों को...

‘वीबी-जी राम जी’ एक्ट लागू करने के लिए देशभर में 100 से अधिक अधिकारियों को तैनात करेगी सरकार

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। 'विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार व आजीविका गारंटी मिशन-ग्रामीण' (वीबी-जी राम जी) अधिनियम देश के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में 1...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

पेपर लीक विवाद: कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ की देशव्यापी अभियान की घोषणा, 17 जून से होगी शुरुआत

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस ने पेपर लीक, परीक्षा में गड़बड़ी और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर देशव्यापी अभियान के पहले चरण की...

सीबीआई ने यूपी के अमेठी में सरकारी निधि के गबन के मामले में तलाशी अभियान चलाया

नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के लखनऊ, अयोध्या, कुशीनगर, प्रतापगढ़ और अमेठी में स्थित 14...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत