पश्चिम सिंहभूम के गुदड़ी थाना क्षेत्र के बुरुगुलिकेरा गांव में वृद्धा की हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

सोनुवा : पश्चिम सिंहभूम के गुदड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत लोढ़ाई के बुरुगुलिकेरा गांव रायदा वनग्राम के समीप दिरीबिदी टोला जाने वाली कच्ची सड़क के पास शुक्रवार शाम को खेत से घर लौट रही एक वृद्ध महिला टुकनी लोमगा (70) की पत्थर से कुच कर हत्या के मामले में गुदड़ी पुलिस ने आरोपी गोमेया होरो (55) को रविवार जेल भेज दिया है।

मामले में आरोपी गोमेया होरो शनिवार दोपहर को गुदड़ी थाना पहुंच थाना में सरेंडर करने के साथ वृद्ध महिला की हत्या को लेकर आरोप स्वीकार कर लिया था। गुदड़ी थाना में टुकनी लोमगा हत्याकांड में मृतक वृद्ध महिला के पुत्रबधु सुकुवारो लोमगा के बयान पर गुदड़ी थाना कांड संख्या 4/25 के तहत बीएनएस धारा 103 (i) के तहत मामला दर्ज किया गया था। हालांकि, हत्याकांड के बाद बेटी दसमा लोमगा डर से अपने बच्चों के साथ अपने रिश्तेदार के घर सारुगाड़ा भाग गयी।

खेत से लौटने के दौरान घात लगाये गोमेया ने किया था पत्थर से वार

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक वृद्ध महिला टुकनी लोमगा अपनी बेटी दसमा लोमगा व बहु सुकुवारो लोमगा व दसमा के बच्चों के साथ शुक्रवार को जानवरों के चराने व खेत में धान काटने के लिए शुक्रवार को खेत गयी हुई थी।

शाम के समय सभी जानवर और धान लेकर रायदा वनग्राम लौटने लगे। जानवरों को लाने के दौरान टुकनी लोमगा सभी से काफी पीछे रह गयी। बहु व बेटी घट लौट कर काम में व्यस्त हो गये। शाम करीब सात बजे कुछ ग्रामीणों ने हत्याकांड का दृश्य देखकर खबर देने सुकुवारो के यहां पहुंचे। तभी बेटी दसमा लोमगा व बहु सुकुवारो लोमगा दौड़ कर घटना स्थल पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने देखा कि गोमेया होरो टुकनी लोमगा का शव पड़ा हुआ था। जिसको देख कर डर से बेटी दसमा लोमगा घर नहीं लौट कर जंगल की ओर भाग गयी। दसमा लोमगा के गुदड़ी थाना क्षेत्र सारुगाड़ा में होने की सूचना पुलिस ने दी है। पुलिस उसके डर को खत्म करने के लिए उसे थाना लाकर समझाने का प्रयास कर रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कोलाबीरा में हाईवा की टक्कर से महिला की मौत

सरायकेला के कोलाबीरा के पास तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से महिला की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मुआवजा और कार्रवाई की मांग की।

एनटीए ने नीट यूजी 2026 वीडियो को बताया फर्जी

  री-एग्जाम सफलतापूर्वक संपन्न, महानिदेशक ने दी पूरी जानकारी मुख्य बिंदु: एनटीए ने नीट से जुड़े वायरल वीडियो को फर्जी करार दिया 37 दिनों में दोबारा...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

विकसित भारत रोजगार योजना से बिहार के विकास को मिलेगी गति : श्रवण कुमार

पटना, 19 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि केंद्र सरकार की...

जमशेदपुर को मिले 10 नए चार्टर्ड अकाउंटेंट, काली अग्रवाल ने हासिल की ऑल इंडिया रैंक 19

जमशेदपुर : द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) द्वारा गुरुवार को सीए फाइनल मई 2026 परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। परिणाम...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत