घाटशिला उपचुनाव : गुड़ाबांदा में विधायक संजीव सरदार ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई, मांगा समर्थन

गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा प्रखंड में शुक्रवार को पोटका विधायक संजीव सरदार ने झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया । उन्होंने भालकी और मुचरीशोल में ग्रामीणों के साथ बैठक की।

भालकी के सड़कघुटु टोला मे बहरागोड़ा के विधायक समीर मोहंती भी उपस्थित रहे। संजीव सरदार ने संयुक्त रूप से ग्रामीणों के साथ बैठक कर फिर से घाटशिला विधानसभा से झामुमो का हाथ मजबूत करने का अपील की। उसके बाद संजीव सरदार ने मुचरीशोल गांव का दौरा किया। उन्होंने मुचरीशोल मे स्थापित स्वतंत्रता सेनानी शहीद रघुनाथ सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। ग्रामीणों ने पारंपारिक रुप से विधायक का स्वागत किया।

उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने मईया सम्मान योजना देकर महिलाओं को सम्मान दिया है। बकाया बिजली माफ कराया और दो सौ यूनिट बिजली मुफ्त कराया। पचास से उपर सभी को पेंशन, छात्रों को विदेशों मे पढ़ने का मौका हेमंत सोरेन सरकार ने ही दिया है। उन्होंने कहा भाजपा ने राज्य को गरीबी मे धकेल दिया। उससे होशियार रहने कि जरुरत है। वह केवल पूंजीपतियो को जानता है। गरीबों से उसका कोई सरोकार नहीं है। इसलिए पूर्व मंत्री दिवंगत रामदास सोरेन के पुत्र सोमेस चंद्र सोरेन को तीर धनुष चुनाव निशान पर वोट देकर रिकार्ड मतों से जिताएं। मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुराई टुडू, बिमल कर्मकार आदि उपस्थित थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

झारखंड कैबिनेट का फैसला: जंगली जानवरों के हमले में मौत पर 10 लाख मुआवजा, सरकारी कर्मचारी ले सकेंगे सैलरी एडवांस

रांची, 15 जून (आईएएनएस)। झारखंड में जंगली जानवरों के हमले में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को अब 10 लाख रुपए का मुआवजा...

चाकुलिया में हाथी के हमले में घायल रेलवे टेक्नीशियन की मौत, वीडियो बनाते समय हादसा

चाकुलिया : पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया प्रखंड में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को सुनसुनिया जंगल के पास हाथियों...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत