गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा प्रखंड में शुक्रवार को पोटका विधायक संजीव सरदार ने झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया । उन्होंने भालकी और मुचरीशोल में ग्रामीणों के साथ बैठक की।
भालकी के सड़कघुटु टोला मे बहरागोड़ा के विधायक समीर मोहंती भी उपस्थित रहे। संजीव सरदार ने संयुक्त रूप से ग्रामीणों के साथ बैठक कर फिर से घाटशिला विधानसभा से झामुमो का हाथ मजबूत करने का अपील की। उसके बाद संजीव सरदार ने मुचरीशोल गांव का दौरा किया। उन्होंने मुचरीशोल मे स्थापित स्वतंत्रता सेनानी शहीद रघुनाथ सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। ग्रामीणों ने पारंपारिक रुप से विधायक का स्वागत किया।
उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने मईया सम्मान योजना देकर महिलाओं को सम्मान दिया है। बकाया बिजली माफ कराया और दो सौ यूनिट बिजली मुफ्त कराया। पचास से उपर सभी को पेंशन, छात्रों को विदेशों मे पढ़ने का मौका हेमंत सोरेन सरकार ने ही दिया है। उन्होंने कहा भाजपा ने राज्य को गरीबी मे धकेल दिया। उससे होशियार रहने कि जरुरत है। वह केवल पूंजीपतियो को जानता है। गरीबों से उसका कोई सरोकार नहीं है। इसलिए पूर्व मंत्री दिवंगत रामदास सोरेन के पुत्र सोमेस चंद्र सोरेन को तीर धनुष चुनाव निशान पर वोट देकर रिकार्ड मतों से जिताएं। मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुराई टुडू, बिमल कर्मकार आदि उपस्थित थे।
