‘अर्पण’ ने स्वर्णरेखा नदी तट पर श्रद्धालुओं के लिये लगाया सेवा शिविर

अर्पण परिवार व अन्य सभी सेवा शिविरों ने किया सराहनीय कार्य: काले

जमशेदपुर : छठ महापर्व के पावन अवसर पर ‘अर्पण परिवार’ द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पूर्वी सिंहभूम जिले के मानगो स्थित स्वर्णरेखा नदी तट पर भव्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सेवा के लिए विविध आवश्यक पूजन सामग्री गाय का शुद्ध दूध, घी, दिया, बाती, कपूर, अगरबत्ती, माचिस, हवन सामग्री, आम की लकड़ी, दातुन तथा पुआल का निःशुल्क वितरण किया गया ।

सेवा भावना से ओतप्रोत इस शिविर में श्रद्धालुओं के बीच शुद्ध देसी घी से निर्मित हलुआ का वितरण किया गया, जिसका लाभ हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था और प्रसाद रूप में ग्रहण किया।

संध्या अर्घ्य के उपरांत अर्पण परिवार द्वारा सभी श्रद्धालुओं एवं सदस्यों के लिए सामूहिक रात्रि भोजन का विशेष प्रबंध किया गया, जिसमें खिचड़ी, खीर, सब्जी और चटनी का प्रसाद परोसा गया।

छठी मैया की आराधना और सेवा के इस अवसर पर अर्पण परिवार के सदस्यों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे इसी तरह आगे भी समाजसेवा और धार्मिक अनुष्ठानों में सक्रिय योगदान देते रहेंगे।

प्रमुख रूप से बिभास मजूमदार, घनश्याम भीरभरिया, सौरभ चटर्जी, टॉबी पाजी, कौशिक प्रसाद,रौनक शुक्ला,कंचन बाग, गणपत नाग, मनोज हालदार, गौतम मोदक,मन्नू ढोके,शुरू पात्रो पिंटू भीरभरिया,दर्शन, रामा राव,लखीकांतो घोष एवं आकाश गोप ने सराहनीय योगदान दिया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

अरूप बिस्वास पर अंडा फेंकना जनता के गुस्से का परिणाम: अग्निमित्रा पॉल

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर चल रही उथल-पुथल और पूर्व मंत्री अरूप बिस्वास...

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का हृदय से आभार, पूरे समर्पण से दायित्व निभाऊंगा: हब्बे टेरोन

गुवाहाटी, 18 जून (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को घोषणा की कि भाजपा विधायक डॉ. हब्बे टेरोन असम विधानसभा के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

हाथी, साइकिल और पंजा वाले जहां रहते हैं, वहां माहौल खराब करने की करते हैं कोशिश: संजय निषाद

लखनऊ, 18 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद ने जी7 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ और विपक्षी सांसदों के एनडीए...

मानगो आशा फ्लैट में गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर छबील सेवा

जमशेदपुर के मानगो स्थित आशा फ्लैट में गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर छबील सेवा का आयोजन हुआ। राहगीरों के बीच शरबत, पेयजल और चना प्रसाद वितरित किया गया।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत