सरायकेला : सरायकेला थाना पुलिस ने त्योहारों, विशेषकर दीपावली, भैया दूज और छठ के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को शनिवार को फ्लैग मार्च निकाला।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला समीर कुमार सवैया, प्रशिक्षु डीएसपी पूजा कुमारी और थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने नगर के भीड़भाड़ वाले बाजारों और मुख्य मार्गों पर पैदल गश्त की। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सवैया ने बताया यह फ्लैग मार्च शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से किया गया। पुलिस इन त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए अलर्ट मोड पर है।
उन्होंने बताया की दीपावली से छठ तक पुलिस 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी। इस दौरान संबंधित सभी को आवश्यक दिशा- निर्देश भी दिए गए। इस दौरान पुलिस बल को चुनौतियों और व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी दी गई।
उधर शनिवार को ही “प्रहरी” पहल के अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी,चाण्डिल के नेतृत्व में जिले के सभी अंचल निरीक्षक एवं थाना प्रभारी बल के साथ त्योहारों के मद्देनज़र अपराध नियंत्रण, अड्डेबाजी, छेड़खानी, सड़क पर अवैध रूप से पार्किंग तथा अन्य अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से थाना क्षेत्र अंतर्गत पैदल गश्ती की गई

