सरायकेला में दीपावली से छठ महापर्व तक पुलिस अलर्ट मोड में, निकाला फ्लैग मार्च

सरायकेला : सरायकेला थाना पुलिस ने त्योहारों, विशेषकर दीपावली, भैया दूज और छठ के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को शनिवार को फ्लैग मार्च निकाला।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला समीर कुमार सवैया, प्रशिक्षु डीएसपी पूजा कुमारी और थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने नगर के भीड़भाड़ वाले बाजारों और मुख्य मार्गों पर पैदल गश्त की। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सवैया ने बताया यह फ्लैग मार्च शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से किया गया। पुलिस इन त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए अलर्ट मोड पर है।

उन्होंने बताया की दीपावली से छठ तक पुलिस 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी। इस दौरान संबंधित सभी को आवश्यक दिशा- निर्देश भी दिए गए। इस दौरान पुलिस बल को चुनौतियों और व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी दी गई।

उधर शनिवार को ही “प्रहरी” पहल के अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी,चाण्डिल के नेतृत्व में जिले के सभी अंचल निरीक्षक एवं थाना प्रभारी बल के साथ त्योहारों के मद्देनज़र अपराध नियंत्रण, अड्डेबाजी, छेड़खानी, सड़क पर अवैध रूप से पार्किंग तथा अन्य अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से थाना क्षेत्र अंतर्गत पैदल गश्ती की गई

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगी कफ सिरप, केंद्र ने बदले नियम (लीड)

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने मंगलवार को ड्रग्स रूल्स, 1945 में संशोधन करते हुए कफ सिरप सहित सिरप आधारित दवाओं की...

राज्यसभा चुनाव: झारखंड में एनडीए के विधायक 18 जून तक एक साथ रहेंगे, इंडिया गठबंधन करेगा मॉक पोल

रांची, 16 जून (आईएएनएस)। झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए 18 जून को होने वाले मतदान से पहले सियासी तापमान लगातार बढ़...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

दल बदलने वाले नेताओं के बढ़ते चलन के बीच राजनीति निजी स्वार्थ का धंधा बनी : शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई, 12 जून (आईएएनएस)। बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद कई सांसदों और विधायकों के पार्टी छोड़ने के बीच, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब...

किसानों की कर्जमाफी के लिए 12 जून को करेंगे आंदोलन: रोहित पवार

मुंबई, 10 जून (आईएएनएस)। एनसीपी (एसपी) विधायक रोहित पवार ने बताया कि महाराष्ट्र के पंढरपुर में 12 जून को किसानों की कर्जमाफी के लिए...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत