झारखंड – ओडिशा सीमा पर 29 हाथियों का उत्पात जारी, युवक की दर्दनाक मौत, भाभी ने पाइप में छिपकर बचाई जान

== विधायक व निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाज़ी
== प्रदर्शन में महिलाओं और युवाओं ने जताया आक्रोश

चाईबासा/क्योंझर :झारखंड और ओडिशा के सीमावर्ती क्षेत्र में जंगली हाथियों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है।

चाईबासा और ओडिशा के क्योंझर ज़िले के जंगलों से लगे गांवों में पिछले कई दिनों से 29 हाथियों का झुंड आतंक मचाए हुए है। इस झुंड ने शनिवार की शाम एक और निर्दोष युवक की जान ले ली।

घटना नोवामुंडी थाना क्षेत्र के जामपानी इलाके की है। शनिवार शाम लगभग 7 बजे 19 वर्षीय दीपेश नायक अपनी भाभी के साथ बाइक से गांव लौट रहा था, तभी तितरबिल-नारायणपुर चौक के पास अचानक हाथियों के झुंड से आमना-सामना हो गया।
इस दौरान एक हाथी ने दीपेश को अपनी सूंड से उठाकर ज़मीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

वहीं उसकी भाभी किसी तरह बाइक से गिरकर पास ही एक पानी की पाइप में छिप गई, जिससे उसकी जान बच गई।

सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वन विभाग तथा विलायपदा पुलिस चौकी को सूचित किया। पुलिस और वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चंपुआ अस्पताल भेज दिया गया।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, दीपेश रुगड़ी गुवाली में काम करता था और छुट्टियों में अपने घर आया हुआ था। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है।

गौरतलब है कि यह हाथियों का झुंड पिछले कई दिनों से इस सीमावर्ती इलाके में घूम रहा है और इससे पहले भी दो लोगों की जान जा चुकी है।

हाथियों ने खेतों में घुसकर किसानों की धान की खड़ी फसल को भी भारी नुकसान पहुंचाया है।

ग्रामीणों ने बताया कि रात होते ही हाथियों का झुंड गांवों की ओर रुख करता है, जिससे लोग भयभीत हैं और शाम होते ही अपने घरों में बंद हो जाते हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार वन विभाग को सूचित किया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने और लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तुरंत प्रभावी कदम उठाए जाएं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टीएमसी सांसदों की बगावत पर प्रेम कुमार बोले, ममता बनर्जी की कार्यशैली जिम्मेदार

पटना, 13 जून (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कई अहम मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता द्वारा चुने...

रांची में स्वर्णकार समाज का महाजुटान आज

रांची में आज स्वर्णकार समाज का महाजुटान आयोजित होगा। कार्यक्रम में 17 सूत्रीय संकल्प पत्र, राजनीतिक भागीदारी और समाज के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

सरकारी विश्वविद्यालय में जॉब का चांस: असिस्टेंट प्रोफेसर समेत 110 पदों पर भर्ती, आवेदन के लिए कुछ दिन शेष

भुवनेश्वर, 7 जून (आईएएनएस)। शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए विक्रम देव विश्वविद्यालय, जयपोर, जिला कोरापुट, ओडिशा, ने विभिन्न विभागविषय अनुसार नियमित आधार...

‘अगर गलती हुई तो राम जी स्वयं देंगे दंड,’ चढ़ावे में गड़बड़ी के आरोपों पर ट्रस्ट का बयान

अयोध्या, 7 जून (आईएएनएस)। राम जन्मभूमि मंदिर में करोड़ों के चढ़ावे गायब होने के अखिलेश यादव के आरोप और न्यायालय से स्वतः संज्ञान लेने...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत