घाटशिला विधानसभा उपचुनाव-2025 : जिला निर्वाचन पदाधिकारी व एसएसपी ने जिला नियंत्रण कक्ष, सी-विजिल कंट्रोल रूम व एमसीएमसी कोषांग का किया निरीक्षण

बोले-cVIGIL मोबाइल ऐप से की गई किसी भी शिकायत को गंभीरता से लिया जाए

जमशेदपुर : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव-2025 के सुचारू, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी व वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने जिला नियंत्रण कक्ष, सी-विजिल (cVIGIL) कंट्रोल रूम एवं एम.सी.एम.सी (Media Certification and Monitoring Committee) कोषांग का निरीक्षण किया गया ।

इस दौरान जिले के वरीय पदाधिकारियों द्वारा नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों से निर्वाचन संबंधी शिकायतों के प्राप्ति, पंजीकरण एवं उसके त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि नियंत्रण कक्ष में प्राप्त किसी भी शिकायत या सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा संबंधित अधिकारियों को सूचित कर समयबद्ध प्रतिवेदन प्राप्त किया जाए ।

cVIGIL कंट्रोल रूम के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि नागरिकों द्वारा cVIGIL मोबाइल ऐप के माध्यम से की गई किसी भी शिकायत को गंभीरता से लिया जाए। सत्यापन के उपरांत उचित कार्रवाई की रिपोर्ट शीघ्र अपलोड की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि आमजन को इस ऐप के उपयोग के प्रति जागरूक करें ताकि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की घटनाओं पर तुरंत नियंत्रण किया जा सके।

एमसीएमसी कोषांग के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सभी प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तथा सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में प्रकाशित/प्रसारित राजनीतिक सामग्री पर सतर्क निगरानी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों या प्रत्याशियों द्वारा बिना प्रमाणीकरण के किसी भी राजनीतिक विज्ञापन को प्रकाशित या प्रसारित नहीं किया जाना है। सभी शिकायतों व अनुमोदन से संबंधित अभिलेखों का सुव्यवस्थित संधारण सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया गया ।

निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह, डीएसपी सीसीआर, सहा. प्रभारी पदाधिकारी जिला नियंत्रण कक्ष श्रीमती अल्का पन्ना, श्री सुजीत बारी, सहा. प्रभारी पदाधिकारी मीडिया एवं एमसीएमसी कोषांग श्री अंकित कुमार सिंह तथा अन्य पदाधिकारी-कर्मी उपस्थित रहे ।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

तमिलनाडु : सीएम विजय के तलाक मामले पर चेंगलपट्टू कोर्ट में आज सुनवाई

चेन्नई, 15 जून (आईएएनएस)। चेंगलपट्टू फैमिली वेलफेयर कोर्ट सोमवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और टीवीके अध्यक्ष सी. जोसेफ विजय और उनकी पत्नी संगीता की...

बंद पड़े ABHIJEET PLANT में चल रहा था लोहा चोरी का खेल, पुलिस ने उपकरणों समेत पकड़ा गिरोह

खरसावां : सरायकेला-खरसावां जिले की खरसावां पुलिस ने बंद पड़े अभिजीत प्लांट में लोहा चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत