बिष्टुपुर रामदास भट्ठा से ठेकेदार के बेटे को मजदूरों ने किया अगवा, खोजबीन में जुटी पुलिस

जमशेदपुर : के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत रामदास भट्ठा से ठेकेदार के बेटे का अपहरण। मुर्शिदाबाद सें आए मजदूरों ने आइसक्रीम खिलाने के नाम पर बच्चों का अपहरण कर तीनों मजदूर फरार हो गए। देर रात तक जमशेदपुर के बॉर्डर पर पुलिस ने जांच अभियान चलाया। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।

जमशेदपुर बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के रामदास भट्ठा निवासी फिरदौस गद्दी के 6 वर्षीय पुत्र आरिश गद्दी का कल देर शाम मुर्शिदाबाद के मजदूरों ने अपहरण कर लिया। मामले की जानकारी मिलने पर बिष्टुपुर पुलिस ने चांडिल घाटशिला बहरागोड़ा व आदित्यपुर मार्ग पर अलर्ट जारी कर सर्च अभियान शुरू कर दिया है। देर रात तक आरिश के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। परिवार के लोग बदहवास होकर उसे खोजने के लिए कई मार्ग पर निकल गए हैं।

आरिश बिष्टुपुर स्थित नरभेराम स्कूल के एलकेजी का छात्र है। परिवार के लोग निजी गाड़ी से गालूडीह टोल प्लाजा पहुंचे जहां टोल प्लाजा के कर्मियों ने कहा कि एक लाल रंग की गाड़ी में एक बच्चा को देखा गया है। अपहरण करने वालों में मुर्शिदाबाद का मजदूर आसिफ और इमरान है। हालांकि पुलिस देर रात तक बच्चे की खोज में लगी हुई है। पुलिस मजदूरों के घर पहुंच कर जांच की तो पूरा सामान गायब मिला। मजदूर भी वहां से फरार हैं। फिलहाल मामले पर पुलिस कुछ भी बोलने से इन्कार कर रही है, जल्दी गिरफ्तारी की बात कर रही है l

इस मामले में डीएसपी मनोज ठाकुर ने कहा जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में रामदास भट्ठा में बिल्डर फिरदौस के बेटे का अपहरण मुर्शिदाबाद से आए तीन मजदूरों ने किया है। पुलिस नें सीसीटीवी कैमरे में मजदूरों को बच्चे को ले जाते देखे गए हैं। 6 वर्षीय बच्चे आरिश एलकेजी का छात्र है। परिवार के लोगों ने बिष्टुपुर थाने में शिकायत की है।
इसके बाद पुलिस बच्चे की तलाश में जुड़ गई है। देर रात तक पुलिस ने एनएच 33 पर चांडिल, घाटशिला, बहरागोड़ा, आदित्यपुर में अलर्ट जारी करते हुए बॉर्डर्स में जांच कि जा रही है। उन्होंने कहा कि एक टीम का गठन किया गया है जो मुर्शिदाबाद के लिए भी रवाना हो गया है। पुलिस का मकसद सकुशल बच्चे को बरामद करना है। पुलिस लगातार विभिन्न जगहों पर छापेमारी और जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा रहा है कि तीनों मुर्शिदाबाद के आए मजदूर बच्चों को ले जा रहे हैं। तीनों मजदूरों ने अपना-अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया है। फिलहाल पुलिस लगातार इस मामले को लेकर जांच कर रही है l

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का हृदय से आभार, पूरे समर्पण से दायित्व निभाऊंगा: हब्बे टेरोन

गुवाहाटी, 18 जून (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को घोषणा की कि भाजपा विधायक डॉ. हब्बे टेरोन असम विधानसभा के...

कोलकाता: आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश और सीएम सुवेंदु अधिकारी की मुलाकात, दिए उपहार

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश के बीच मुलाकात हुई। यह मुलाकात सांस्कृतिक...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

निरसा में चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, आठ माह पुरानी गाड़ी जलकर खाक

Dhanbad news : धनबाद के निरसा में गुरुवार को एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब सड़क पर दौड़ रही एक स्कॉर्पियो में...

चांडिल अनुमंडल के चिलगू मोड़ पर सड़क हादसे में युवक की मौत, पुल निर्माण की धीमी रफ्तार पर उठे सवाल

चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र स्थित चिलगू मोड़ पर सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में स्थानीय निवासी जितेन दास की मौत...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत