एक्सएलआरआइ जमशेदपुर और इकोरन एनर्जी ने इनोवेशन के लिए मिलाया हाथ

जमशेदपुर : भारत के अग्रणी बिजनेस स्कूलों में से एक एक्सएलआरआइ- जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने इनोवेशन और उद्योग-अकादमिक सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। संस्थान ने नवोन्मेषी ऊर्जा समाधानों में अग्रणी कंपनी इकोरन एनर्जी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किया।

यह साझेदारी ऊर्जा क्षेत्र में अत्याधुनिक शोध, भविष्य के लिए तैयार प्रतिभा का निर्माण और सतत विकास को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। एमओयू पर हस्ताक्षर समारोह में एक्सएलआरआई के निदेशक डॉ. (फादर) सेबेस्टियन जॉर्ज एस.जे. और इकोरन एनर्जी के एचआर और टेक्नोलॉजी प्रमुख डॉ. स्वामी रेड्डी उराडी उपस्थित थे। इस अवसर पर एक्सएलआरआइ की ओर से कॉरपोरेट रिलेशंस एंड प्लेसमेंट के संयोजक प्रो. कनगराज ए, सह संयोजक प्रो. सुनील सरंगी (सह-संयोजक) और वरिष्ठ प्रबंधक हिमांशु शेखर के साथ-साथ इकोरन एनर्जी की ओर से रमेश नेति और ललिता रानी निस्संकराराव भी मौजूद थे। इस साझेदारी का उद्देश्य छात्रों, शिक्षकों और उद्योग पेशेवरों के लिए प्रभावी अवसर सृजित करना है।

“एक्सएलआरआई में हम छात्रों को वास्तविक दुनिया की चुनौतियों के लिए तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. इकोरन एनर्जी के साथ यह सहयोग इनोवेशन को बढ़ावा देगा और हमारे स्नातकों को वैश्विक मंच पर नेतृत्व के लिए तैयार करेगा”.

डॉ. (फादर) सेबेस्टियन जॉर्ज, निदेशक, एक्सएलआरआई

“एक्सएलआरआई के साथ साझेदारी हमें देश के बेहतरीन प्रबंधन प्रतिभाओं तक पहुंच प्रदान करती है. हम संयुक्त शोध, नवाचार और छात्रों के लिए नए करियर अवसरों को बढ़ावा देने के लिए उत्साहित हैं”.

डॉ. स्वामी रेड्डी, एचआर व टेक्नोलॉजी प्रमुख, इकोरन एनर्जी

एमओयू के जरिए की जाएगी पहल

• लाइव केस स्टडीज: ऊर्जा क्षेत्र में रणनीति, सततता और डिजिटल परिवर्तन पर केंद्रित।

• संयुक्त शोध परियोजनाएँ: ऊर्जा प्रबंधन और प्रौद्योगिकी की चुनौतियों का समाधान।

• विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम: उद्योग की बदलती जरूरतों के अनुरूप।

• नियुक्ति के अवसर: एक्सएलआरआई के बिजनेस मैनेजमेंट और ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट छात्रों के लिए संरचित मार्ग।

• सीएक्सओ वार्ताएँ: उद्योग नेताओं के साथ संवादात्मक सत्र।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

चक्रधरपुर अंडरपास से 21 जून से 23 जून तक बंद रहेगा आवागमन

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेलवे पूर्वी लोको अंडर पास(एएचएस-170 ए) के निर्माण तथा मरम्मत कार्य को लेकर 21 जून से 23 जून तक अंडरपास में...

राजनगर में एनएचएम स्वास्थ्य कर्मियों ने बकाया वेतन और मानदेय को लेकर दिया धरना, जताया आक्रोश, चेतावनी दी

राजनगर : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत अनुबंधित एवं आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मियों को पिछले तीन से चार माह से वेतन और मानदेय...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

आरडी टाटा गोलचक्कर के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार महिला घायल; अफवाह पर भड़के लोगों ने किया सड़क जाम

Jamshedpur news : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित आरडी टाटा गोलचक्कर के पास रविवार को एक पिकअप वैन की चपेट में आने से...

सिरमौर में यमुना घाट की बदहाल स्थिति पर श्रद्धालुओं ने जताई चिंता, नमामि गंगे परियोजना की रफ्तार पर उठाए सवाल

सिरमौर, 14 जून (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले की धार्मिक नगरी पांवटा साहिब में स्थित यमुना घाट पर साफ-सफाई की स्थिति और नदी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत