पलाशबनी में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में गौड़गोड़ा की टीम बनी विजेता

पटमदा : एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत पलाशबनी गांव में रविवार को सीएसी पलाशबनी की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। फाइनल मैच एजीएसी गौड़गोड़ा एवं एलएस स्पोर्टिंग के बीच खेला गया जिसमें 1-0 गोल से गौड़गोड़ा की टीम विजेता बनी। विजेता एजीएससी गौड़गोड़ा टीम को 40 हजार एवं एक खस्सी का पुरस्कार अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। दूसरा पुरस्कार जिला पार्षद प्रतिनिधि पिंटू दत्ता ने उप विजेता एलएस स्पॉेटिंग को 30 हजार एवं एक खस्सी दिया गया। विधायक प्रतिनिधि पलटन मुर्मू ने तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली सोनू एफसी को 15 हजार व एक खस्सी तथा मुखिया शशि सिंह सरदार ने चतुर्थ स्थान पर रही सीएसी पलाशबनी को 15 हजार व एक खस्सी देकर पुरस्कृत किया।

मौके पर अन्य अतिथियों में भरत लोहरा, धनंजय सिंह, बुद्धेश्वर कुंडू, रवि धीवर, रवि दत्ता, प्रधान महतो, तिलक महतो, आशुतोष गौड़ एवं राखाल सोरेन आदि मौजूद थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से कमेटी के अध्यक्ष सोहन सिंह, सचिव केशव टुडू एवं कोषाध्यक्ष संतोष कर्मकार आदि का सराहनीय योगदान रहा

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बिहार : बांस से लदे कंटेनर के गुप्त तहखाने से 350 कार्टन विदेशी बीयर बरामद, दो गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर, 20 जून (आईएएनएस)। बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब तस्कर तस्करी के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। मुजफ्फरपुर उत्पाद विभाग ने एक...

राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने राष्ट्रपति मुर्मू को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कांग्रेस सांस...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

बिहार के नालंदा में भीषण सड़क हादसा, तीन किशोरों की मौत से मातम

पटना, 17 जून (आईएएनएस)। बिहार के नालंदा जिले में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन किशोरों की मौत हो गई। यह घटना...

काकोली घोष का बड़ा दावा, बागी गुट में सांसदों की संख्या 22 पहुंची

कोलकाता, 14 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की बागी सांसद काकोली घोष दस्तिदार ने रविवार को दावा किया कि उनकी अगुवाई वाले पार्टी के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत