चाकुलिया नगर निकाय चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, सिरीबेला प्रसाद ने दिए टिप्स

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी ने बढ़ाया कार्यकर्ताओं का उत्साह : आनंद बिहारी दुबे

चाकुलिया : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में संगठन सृजन अभियान 2025 के तहत चाकुलिया नगर कांग्रेस कमेटी के द्वारा टाउन हॉल चाकुलिया में नगर निकाय चुनाव के तैयारी को लेकर कांग्रेस पार्टी की एक उच्च स्तरीय बैठक नगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा के अध्यक्षता में आयोजित की गई। संगठन सृजन बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी सिरीबेला प्रसाद, विशिष्ट तिथि के रूप में जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी जिला पर्वेक्षक एवं विशिष्ट तिथि में ज्योति सिंह माथारू उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग झारखण्ड सरकार सह जीपीसीसी के पर्यवेक्षक शामिल हुए। अतिथियों का स्वागत एवं बैठक का संचालन जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने किया।

गुरुवार को आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि सिरीबेला प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता जिनका चयन वार्ड अध्यक्ष के रूप में किया गया है। उनका सत्यापन कार्य किया जा रहा है, साथ ही नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी बुथों का बीएलए-2 का सत्यापन भी किया जा रहा है। मुख्य अतिथि सिरीबेला प्रसाद ने विगत चाकुलिया नगर पंचायत के आम चुनाव में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों की अधतन स्थिति की जानकारी भी ली। बैठक में उपस्थित पदाधिकारी को निर्देशित किया कि आप सभी जनहित के कार्य में लग जाएं और आम जनता का विश्वास हासिल करें, कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए चुनाव लड़ने की तैयारी करें। जिससे क्षेत्र का विकास सुनिश्चित हो सके।

बलजीत सिंह बेदी जिला प्रभारी ने कहा कि वार्ड में सक्रिय पदाधिकारी का चयन करें। कमिटी में सभी समाज, सभी धर्म के लोगों का समायोजन करें। मजबूती से संगठन का कार्य करें।

उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग झारखण्ड सरकार ज्योति सिंह मथारू ने कहा कि एआईसीसी, पीसीसी एवं जिला कांग्रेस ने संगठन के द्वारा आप सबों को शक्ति सौंपा जा रहा है। ईमानदार एवं कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं को जिम्मेदारी सौंपें।

जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि चाकुलिया नगर में प्रदेश सह प्रभारी सिरीबेला प्रसाद, बलजीत सिंह बेदी, ज्योति सिंह मथारू उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग झारखण्ड सरकार ने पहुँच कर कार्यकर्त्ताओं का उत्साह बढाया है। सभी पदाधिकारी प्रतिदिन अपने क्षेत्र भ्रमण करे समस्याओं का निरिक्षण कर समाधान का प्रयास करें। बैठक का प्रबंधन कार्य संजय सिंह आजाद उपाध्यक्ष ने संपादित किया।

बैठक में प्रखंड पर्यवेक्षक के. के. शुक्ला, मुरारीलाल शर्मा का. अध्यक्ष, समीर दास, प्रिंस सिंह, धर्मेन्द्र सोनकर, शमशेर खान, संजय कुमार, जयदेव दास, चेतनाय मांझी, पशुपति बेरा, दिलीप शुक्ला, सलाउद्दीन अंसारी, मो. नसीम, मो. नौशाद अंसारी, विनोद कुमार शर्मा, अंशु मिश्रा, चिकु दास, देवल महतो सहित वार्ड के पदाधिकारी शामिल हुए।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टेस्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर कर सरकार ने पशु चिकित्सा टीकों के सिस्टम को सुदृढ़ किया

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। भारत सरकार ने देश के पशु चिकित्सा जैविक परीक्षण अवसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम...

विपक्ष मुक्त भारत बनाने पर तुले हुए हैं गृह मंत्री अमित शाह : तारिक अनवर

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सांसद तारिक अनवर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर पलटवार करते...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

2027 में कांग्रेस और सपा 47 सीटें भी बचा ले तो बड़ी बात होगी: ओपी राजभर

आजमगढ़, 13 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और उनके...

तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसदों में हिम्मत होती तो इस्तीफा देते, हुमायूं कबीर ने कसा तंज

कोलकाता, 16 जून (आईएएनएस)। आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के प्रमुख हुमायूं कबीर ने मंगलवार को कहा कि अगर तृणमूल के 20 पूर्व सांसदों...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत