सुंदरनगर थाना के निकट दो बाइक में टक्कर, एक की हालत नाजुक

जमशेदपुर : सुंदरनगर थाना के निकट ही शनिवार की सुबह करीब 9 बजे दो बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गयी। घटना में कृष्णा सरदार का एक पैर टूट गया है जबकि दूसरा बाइक सवार मौके की नजाकत को देखते ही वहां से बाइक लेकर फरार होने में सफल रहा। घटना की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल कृष्णा को खासमहल के सदर अस्पताल में लेकर गई।

घायल कृष्णा सरदार के बारे में लोगों ने बताया कि सुंदरनगर चौक पर स्थित संत जूश स्कूल का वाहन चालक है। शनिवार को वह अपनी बाइक लेकर नीलडुंगरी की तरफ गया हुआ था। इस बीच लौटते समय ही वाशिंग सेंटर के निकट हादसा हो गया।

घटना में कृष्णा की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उसके एक पैर पूरी तरह से टूटकर लटक गया था। सदर अस्पताल से उसे एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घायल पर लोगों ने नशा कर बाइक चलाने का आरोप लगाया है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल: सीएम सुवेंदु अधिकारी कल कोलकाता में विशेष स्वच्छता अभियान की करेंगे शुरुआत

कोलकाता, 14 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी सोमवार को कोलकाता नगर निगम का दौरा करेंगे और एक विशेष छह दिवसीय स्वच्छता...

आंध्र प्रदेश : विजाग स्टील प्लांट में धमाके में मरने वालों की संख्या 10 हुई, सरकार ने हरसंभव मदद की घोषणा की

विशाखापत्तनम, 14 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) यानी विजाग स्टील प्लांट में हाल ही में हुए भीषण धमाके में मरने वालों की...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

कुमारस्वामी ने देवेगौड़ा के राज्यसभा मामले को लेकर कांग्रेस को घेरा, सुरजेवाला पर साधा निशाना

बेंगलुरु, 8 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय भारी उद्योग और इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने सोमवार को कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री एचडी...

Jharkhand Polytechnic Exam 2026: झारखंड में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा अब 12 जुलाई को, अब 22 जून तक भर सकेंगे आवेदन

रांची : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद (JCECEB) ने पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2026 की नई तिथि घोषित कर दी है। संशोधित कार्यक्रम...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत