राजद नेता पर मारपीट का आरोप, काउंटर केस दर्ज

जमशेदपुर : एमजीएम थाना अंतर्गत एनएच 33 स्थित डॉलफिन क्लब के पास शुक्रवार को दो पक्षों में मारपीट हुई। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से एमजीएम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एक पक्ष से डॉलफिन क्लब के कर्मचारी कुणाल जयसवाल ने बालाजी सर्विस सेंटर के गौरव भलोटिया समेत अन्य पर मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई है वहीं दूसरे पक्ष से बालाजी सर्विस सेंटर के कर्मचारी द्वारा राजद नेता शंभू चौधरी समेत अन्य को आरोपी बनाया गया है। शंभू चौधरी ने बताया कि डॉलफिन क्लब से बाहर कुछ दूरी तक उनकी निजी सड़क है जिस पर बालाजी सर्विस सेंटर वाले वाहनों को खड़ी कर देते है। आज भी कई वाहन सड़क पर खड़े थे जिसे लेकर उन्होंने वहां के गार्ड से शिकायत की थी। इसी बात को लेकर सर्विस सेंटर के कुछ लोग पहुंचे और मारपीट शुरु कर दी। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि शंभू चौधरी द्वारा सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी खराब गाड़ियों को सर्विस सेंटर में घुसने से रोका जाचा है. इसे को लेकर उन्होंने दीपक महतो के साथ मारपीट की। बीच बचाव में पहुंचे नरेश हांसदा भी घायल हो गए। शंभू चौधरी पर जाति सूचक शब्द कहने का भी आरोप है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

रांची में स्वर्णकार समाज का महाजुटान आज

रांची में आज स्वर्णकार समाज का महाजुटान आयोजित होगा। कार्यक्रम में 17 सूत्रीय संकल्प पत्र, राजनीतिक भागीदारी और समाज के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।

बंगाल में चार हजार ईवीएम जलने पर इमरान मसूद ने जताई चिंता, बोले- देश को अब जागने की जरूरत

सहारनपुर, 13 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने ईवीएम के कथित दुरुपयोग लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि देश में हाल की...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

उत्तर प्रदेश: अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन का एक्शन, पीलीभीत में चला बुलडोजर

पीलीभीत, 11 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में प्रशासन ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुड़ई पनिया गांव स्थित...

2027 में कांग्रेस और सपा 47 सीटें भी बचा ले तो बड़ी बात होगी: ओपी राजभर

आजमगढ़, 13 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और उनके...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत