जमशेदपुर : एमजीएम थाना अंतर्गत एनएच 33 स्थित डॉलफिन क्लब के पास शुक्रवार को दो पक्षों में मारपीट हुई। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से एमजीएम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एक पक्ष से डॉलफिन क्लब के कर्मचारी कुणाल जयसवाल ने बालाजी सर्विस सेंटर के गौरव भलोटिया समेत अन्य पर मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई है वहीं दूसरे पक्ष से बालाजी सर्विस सेंटर के कर्मचारी द्वारा राजद नेता शंभू चौधरी समेत अन्य को आरोपी बनाया गया है। शंभू चौधरी ने बताया कि डॉलफिन क्लब से बाहर कुछ दूरी तक उनकी निजी सड़क है जिस पर बालाजी सर्विस सेंटर वाले वाहनों को खड़ी कर देते है। आज भी कई वाहन सड़क पर खड़े थे जिसे लेकर उन्होंने वहां के गार्ड से शिकायत की थी। इसी बात को लेकर सर्विस सेंटर के कुछ लोग पहुंचे और मारपीट शुरु कर दी। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि शंभू चौधरी द्वारा सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी खराब गाड़ियों को सर्विस सेंटर में घुसने से रोका जाचा है. इसे को लेकर उन्होंने दीपक महतो के साथ मारपीट की। बीच बचाव में पहुंचे नरेश हांसदा भी घायल हो गए। शंभू चौधरी पर जाति सूचक शब्द कहने का भी आरोप है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
