मानव तस्कर के चंगुल से बची दो नाबालिग

सोनुआ : पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ थाना क्षेत्र में बीती रात चमकपुर गांव से दो नाबालिग लड़कियों के अपहरण का प्रयास किया गया। जानकारी के अनुसार, बीती रात दोनों नाबालिग अपने घर के पास शौच के लिए गई थीं। इसी दौरान बदमाशों ने उन्हें पकड़कर पिकअप वैन में बिठा लिया। अपहरण की योजना के तहत दूसरे वाहन में भी अपराधी सवार थे। रास्ते में गाड़ी की गति धीमी होने पर दोनों लड़कियां साहस दिखाते हुए गाड़ी से कूद गईं और गोइलकेरा थाना क्षेत्र के गोटम्बा गांव पहुंच गईं। वहां उन्होंने सहिया के घर में शरण ली और पूरी रात सुरक्षित रहीं। घटना की सूचना मिलने पर बुधवार सुबह स्थानीय मुखिया दिनेश चंद्र बोयपाई गोटम्बा पहुंचे और दोनों लड़कियों को सोनुआ थाना ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है और अपहरण की कोशिश करने वाले अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कल्याण बनर्जी को टीएमसी नहीं, टीएमसी को ‘कल्याण’ की जरूरत है : रिजू दत्ता

कोलकाता, 13 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से निलंबित नेता रिजू दत्ता ने पार्टी के अंदर हालिया विवादों को लेकर अपनी राय रखी। उन्होंने...

पीएम आवास आवंटन मामला : सरयू राय ने कहा-15 जून तक आवंटन करा दीजिए मंत्रीजी

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक ने प्रदेश के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से अपील की है कि 15 जून तक पीएम...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

बिहार: पूर्वी चंपारण में कार से 10.54 किलोग्राम अफीम जब्त, अंतरराज्यीय तस्कर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

मोतिहारी, 13 जून (आईएएनएस)। बिहार के पूर्वी चम्पारण जिले के डुमरिया घाट थाना क्षेत्र में पुलिस और विशेष कार्य बल को मादक पदार्थ तस्करों...

झारखंड के देवघर जिले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई : मनरेगा के जेई संतोष प्रसाद ₹5 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

देवघर : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने झारखंड के देवघर जिले के करों प्रखंड में बड़ी कार्रवाई करते हुए मनरेगा के एक कनिष्ठ अभियंता...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत