एमजीएम के नए अस्पताल से हर हाल में 24 घंटे के भीतर जारी हो पोस्टमार्टम रिपोर्ट : उपायुक्त

जमशेदपुर : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने एमजीएम अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया है कि हर हाल में 24 घंटे के भीतर पोस्टमार्टम रिपोर्ट निर्गत की जाए, और जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्रों के निर्गमन में अनावश्यक विलंब की कोई शिकायत प्राप्त न हो, इसे सुनिश्चित किया जाए । अस्पताल परिसर की नियमित एवं उचित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। वहीं, अस्पताल के सामने पार्किंग क्षेत्र में हो रहे अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई हेतु अंचलाधिकारी, मानगो को भी सुनिश्चित करने को कहा है।

शनिवार को एमजीएम अस्पताल के नए परिसर के सुचारू संचालन एवं मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु उपायुक्त ने समाहरणालय सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में निदेशक एनईपी, सिविल सर्जन, अस्पताल अधीक्षक एवं उपाधीक्षक, डीटीओ, डीपीओ, सीओ मानगो, भवन निर्माण निगम के अभियंता समेत विभिन्न तकनीकी विभागों के पदाधिकारी, आउटसोर्स एजेंसियों के प्रतिनिधि समेत अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने नए अस्पताल परिसर में शिफ्टिंग प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि आगामी 15 दिनों के भीतर एक्स-रे मशीन की स्थापना, पीएसए ऑक्सीजन प्लांट तथा एलएमओ यूनिट शिफ्टिंग का सफलतापूर्वक शिफ्टिंग और डायलिसिस सेंटर की शुरुआत सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अस्पताल में उपलब्ध मेडिकल संसाधनों का अधिकतम उपयोग हो तथा किसी प्रकार की तकनीकी या मानव संसाधन से जुड़ी बाधाएं मरीजों की सेवा में व्यवधान न बनें ।

बैठक में आउटसोर्स कर्मियों के लिए अनिवार्य रूप से आई-कार्ड पहनना, निर्धारित ड्रेस कोड में रहना तथा अनुशासन का पालन करना अनिवार्य किया गया है। अस्पताल स्टाफ की उपस्थिति बायोमीट्रिक सिस्टम से दर्ज करने पर बल दिया गया। बैठक के दौरान अस्पताल में मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं, औषधि आपूर्ति, आपातकालीन सेवाओं की तत्परता, चिकित्सकों की उपस्थिति तथा बिस्तर की उपलब्धता की भी गहन समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार अस्पताल में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देना प्रशासन की प्राथमिकता है, इसके लिए सभी स्तर पर समन्वय और निगरानी आवश्यक है ।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

राहुल गांधी युवाओं को गुमराह कर रहे, सपा-शिवसेना टूटने की कगार पर: मनन मिश्रा

नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस)। भाजपा सांसद मनन कुमार मिश्रा ने राजस्थान में राहुल गांधी के 'स्टूडेंट्स वॉइस' अभियान, समाजवादी पार्टी में संभावित टूट,...

छात्रों की चिंताओं का समाधान करे सरकार वरना देश के हर राज्‍य में होगा जन आंदोलन: कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के संचालन को लेकर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए)...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत