सिंहभूम चैम्बर का प्लेटिनम जुबिली : कार पार्किंग स्थल का 10 जुलाई को होगा उद्घाटन

जमशेदपुर : सिंहभूम चैम्बर आॅफ काॅमर्स आॅफ इंडस्ट्री के बहुप्रतीक्षित कार पार्किंग का उद्घाटन गुरुवार, 10 जुलाई, 2025 को संध्या 4.15 बजे टाटा स्टील काॅर्पोरेट सर्विसेज के उपाध्यक्ष श्री सुंदर रामम करेंगे। यह जानकारी मानद महासचिव मानव केडिया ने दी।

अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा कि सिंहभूम चैम्बर कोल्हान के व्यवसायी उद्यमियों का प्रतिनिधित्व करने वाली झारखण्ड की बड़ी व्यवसायिक संस्थाओं में शुमार है। जो अपने स्थापना काल के एक छोटे से भवन से शुरू होकर यहां तक पहुंची जिनका अपना भवन बिष्टुपुर जैसे पाॅश इलाके में आज स्थित है और आज इसके लगभग दो हजार से अधिक सदस्य और यह यह ढाई लाख से अधिक लोगों का प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष लोगों का प्रतिनिधित्व करती है। उचित पार्किंग स्थल के अभाव में सदस्यों को परेशानी हो रही थी क्योंकि चैम्बर के कार्यक्रमों में आने वाले सदस्यों को अपने वाहन पार्किंग में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था । चैमबर भवन के सामने सड़क किनारे उन्हें अपने वाहन पार्किंग करने पड़ रहे थे। इसे देखते हुये हमने कार पार्किंग स्थल की उपलब्धता के लिये अथक प्रयास किया। हमारे अथक प्रयासों के बाद टाटा स्टील ने चैम्बर की परेशानियों को समझते हुये बिष्टुपुर में ही चैम्बर भवन के पास पार्किंग स्थल चैम्बर को उपलब्ध कराया है।

चैम्बर के पदाधिकारियों उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अधिवक्ता राजीव अग्रववाल, पुनीत कांवटिया, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिव भरत मकानी, अंशुल रिंगसिया, बिनोद शर्मा, सुरेश शर्मा लिपु और कोषाध्यक्ष सीए अनिल रिंगसिया ने चैम्बर कार पार्किंग स्थल की उपलब्धता पर हर्ष जाहिर करते हुये सदस्यों को इस अवसर पर उपस्थित होने का आग्रह किया है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड के गुमला में बुजुर्ग की डंडे से पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

गुमला, 16 जून (आईएएनएस)। झारखंड के गुमला जिले में वृद्ध व्यक्ति की डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना घाघरा थाना क्षेत्र के...

पश्चिम बंगाल: पुलिस ने नकली लॉटरी रैकेट का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

कोलकाता, 16 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले की पुलिस ने नकली लॉटरी रैकेट का भंडाफोड़ किया और इस मामले में दो लोगों...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

हरियाणा सरकार ने आतंकवाद से जुड़े मामलों के लिए किया एटीएस का गठन

चंडीगढ़, 11 जून (आईएएनएस)। हरियाणा सरकार ने आतंकवाद से जुड़े मामलों को लेकर राज्य में आतंकवाद-रोधी दस्ता (एटीएस) का गठन किया है। एटीएस आतंकवाद...

पूर्वी सिंहभूम जिले के कमलपुर में दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो से दो गोवंश बरामद, तस्करी की आशंका; चालक फरार

जमशेदपुर: प्रशासन की सख्ती के बावजूद झारखंड में गोवंश की तस्करी का धंधा धड़ल्ले से चल रहा है। पूर्वी सिंहभूम जिले के कमलपुर थाना...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत