EAST SINGHBHUM : बहरागोड़ा प्रखंड कार्यालय में भाजपा का धरना-प्रदर्शन, हेमंत सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप





बबहरागोड़ा: पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर और कमल कांत सिंह के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में जिला मंत्री चन्दना मुर्मू बतौर प्रभारी शामिल हुईं। उन्होंने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार ने चुनाव के दौरान 3200 रुपये प्रति क्विंटल धान का समर्थन मूल्य और 450 रुपये में गैस सिलेंडर देने जैसे कई लोकलुभावन वादे किए थे, लेकिन सत्ता में आने के बाद एक भी वादा पूरा नहीं किया गया।

चन्दना मुर्मू ने बहरागोड़ा क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं को उठाते हुए कहा कि इलाके की सड़कों की स्थिति बदहाल है और कई ठेकेदार अधूरा काम छोड़कर फरार हो गए हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। कई जगहों पर जलमीनार और चापाकलों के पाइप खराब पड़े हैं। उन्होंने कहा कि मौदा की जलमीनार पिछले तीन वर्षों से बंद पड़ी है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

धरना-प्रदर्शन के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित मांग पत्र बीडीओ केशव भारती को सौंपा। कार्यक्रम में जिला महामंत्री बापतू साव, वरिष्ठ नेता रंजीत बाला, काजल महाकुड, कृष्णा पाल, मंजुला पोलाई, मोमिता माईती, अमिता नायक, अपूर्व सुंदर दास, उत्पल पैरा, कवींद्र नाथ कुंडू, मिहिर दलाई, रंजीत कारक, गिरधारी कुंडू, देवदत्त दे, देव मंडल, नारायण मंडी, भवरंजन महतो, प्रबोध साव, दिलीप साव, शांति गिरी, राजू महतो, मनोज पाल, निरंजन धारिया, महादेव बैठा, टूना नायक और जगन्नाथ नायक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

विदेशी फंडिंग मामले में न्यूजक्लिक और प्रबीर पुरकायस्थ को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, एफआईआर और ईसीआईआर रद्द

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। विदेशी फंडिंग से जुड़े बहुचर्चित मामले में न्यूज पोर्टल न्यूजक्लिक और उसके एडिटर-इन-चीफ प्रबीर पुरकायस्थ को दिल्ली हाईकोर्ट से...

‘शोले’ के मशहूर डायलॉग ‘आधे इधर जाओ, आधे उधर जाओ,’ ममता बनर्जी पर फीट बैठता है : कीया घोष

कोलकाता, 10 जून (आईएएनएस)। भाजपा की नेता और प्रवक्ता कीया घोष ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कई...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

भारतीय सिनेमा के सम्राट : 13 भाषाएं, 150 से ज्यादा फिल्में और गिनीज रिकॉर्ड

नई दिल्ली, 5 जून (आईएएनएस)। भारतीय सिनेमा के इतिहास में कई बड़े निर्माता हुए हैं, लेकिन कुछ नाम ऐसे हैं जो अपने काम की...

8 जून को राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक कर्मचारी, 28 बैंकों के कर्मी होंगे शामिल

जमशेदपुर : क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) के अधिकारी और कर्मचारी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर 8 जून सोमवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। इस...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत