बार एसोसिएशन का इतिहास बना, कर्मी के सम्मान में न्यायिक कार्य से अलग रहे वकील

जमशेदपुर। अपने स्थापना का लगभग एक सौ साल पूरे कर चुके जमशेदपुर बार एसोसिएशन ने पूरे देश भर में इतिहास बना दिया है। पूरे देश में ऐसा पहली बार हुआ है। जब बार एसोसिएशन ने अपने कार्यालय के सामान्य कर्मचारी सुशांत कुमार नामता उर्फ भोंदू के निधन पर शोक जताते हुए वकीलों ने कार्य दिवस में आधा वेला न्यायिक कार्य से खुद को अलग रखा।
कुछ दिनों पहले मानगो डिमना रोड आदर्श नगर स्थित मकान की छत से सुशांत कुमार नामता गिर गया था और सर पर चोट लगने से कोमा में चला गया था। रिम्स में उसका इलाज चल रहा था और दवाइयां का खर्च वकील सामूहिक रूप से तथा बार एसोसिएशन वहन कर रहा था। बुधवार को उसकी रिम्स में मौत हो गई और स्वर्णरेखा बर्निंग घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बलाई पांडा, कार्यकारिणी सदस्य अभय कुमार सिंह, कुलविंदर सिंह आदि वकील उपस्थित थे।
सुशांत की स्मृति में न्यायिक कामकाज से अलग रखने के बार एसोसिएशन के फैसले का वकीलों ने स्वागत किया है और इसके लिए अध्यक्ष आरएन दास, सचिव राजेश रंजन एवं कार्यकारिणी के प्रति आभार जताया है।
विष्णु सतपति, सुधीर कुमार पप्पू, टीएन ओझा, रामजीत पांडेय के अनुसार कर्मचारी भी संगठन का अनन्य अंग है, और भोंदू की स्मृति में बार एसोसिएशन का सराहनीय फैसला है।
इधर वरीय अधिवक्ता बीवी सुब्रमण्यम, विष्णु सतपति, राहुल कुमार, निशांत कुमार ने सहयोग राशि एकत्र की है और उनके अनुसार पचास हजार रुपए नगद परिजन को दिए गए थे। और राशि भी पत्नी कल्याणी देवी और बेटे दुलाल नामता को दी जाएगी। जिससे वे अपने रीति रिवाज परंपरा के अनुसार अंतिम संस्कार अच्छी तरह संपन्न कर सके।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मालवीय नगर आग में जान बचाने वाले रोहित मुखिया को दिल्ली सरकार का सम्मान, 5 लाख सहायता और मुफ्त इलाज

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। मालवीय नगर में लगी भीषण आग की घटना के दौरान कई लोगों की जान बचाने वाले रोहित मुखिया के...

पश्चिम बंगाल अब जल शक्ति मंत्रालय की सभी प्रमुख परियोजनाओं में करेगा भागीदारी: सीएम सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार अब केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय से जुड़ी सभी जल परियोजनाओं में भाग लेगी। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

दुनिया की शीर्ष मेडिकल यूनिवर्सिटीज में एम्स, क्यूएस रैंकिंग में 105वां स्थान मिला

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में इस वर्ष भारत का दबदबा देखने को मिला है। देश के 52 संस्थानों को...

बिहार के युवाओं ने देश का नाम किया रोशन, सम्मान देने से बढ़ता है मनोबल: उपेंद्र कुशवाहा

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। राजधानी दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब (स्पीकर हॉल) में रविवार को 'बिहार प्रतिभा सम्मान समारोह' का आयोजन किया गया, जिसमें...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत