जमशेदपुर के विक्की सिंह पर गोलीबारी मामले में चार अपराधी गिरफ्तार

जमशेदपुर। उलीडीह थाना क्षेत्र में हुए चर्चित विक्की सिंह राजपूत गोलीकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस घटना में शामिल चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधियों में राहुल सिंह सरदार, राखल कुंभकार, विकास महतो और कृष्ण सिंह शामिल हैं। सभी आरोपितों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की गई है।पुलिस के अनुसार, घटना उलीडीह डिमना रोड की है, जहां निवासी विक्की सिंह राजपूत सुबह के समय अपनी कार से दूध लेने के लिए निकले थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया और अचानक उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हमले में विक्की सिंह राजपूत को दोनों हाथों में गोली लगी, जबकि उनकी कार के शीशे भी क्षतिग्रस्त हो गए। घायल विक्की सिंह उर्फ राजपूत का एमजीएम अस्पताल में इलाज कराया गया था। मामले की जांच में गोलीकांड के पीछे पुराना आपसी विवाद सामने आया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में गरुड़ स्तंभ पर गरुड़ भगवान प्रतिष्ठापित

जमशेदपुर। इस जगत के पालनहार भगवान श्री विष्णु के वाहन श्री गरुड़ जी की प्रतिमा का अधिष्ठापन कार्य आज श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण...

ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ टाटानगर स्टेशन पर मंगलवार को ‘नागरिक हुंकार’, विधायक सरयू राय के नेतृत्व में होगा बड़ा धरना

जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर के रेल यात्रियों के सब्र का बांध अब टूट चुका है। यात्री ट्रेनों की लगातार होती लेटलतीफी के विरोध में मंगलवार,...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे महिला सहित चार गिरफ्तार

जमशेदपुर। शहर में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें एक महिला भी शामिल...

जमशेदपुर में ट्रेनों के अनियमित परिचालन को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

जमशेदपुर : ट्रेनों के अनियमित परिचालन को लेकर शहर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय द्वारा आंदोलन...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत