मॉडल स्कूल बनेगा ठक्कर बापा मध्य विद्यालय, प्रबंध समिति की बैठक में हुआ निर्णय : सरयू राय

जमशेदपुर। बिष्टुपुर स्थित ठक्कर बापा मध्य विद्यालय, धातकीडीह को जल्द ही मॉडल स्कूल के रुप में विकसित किया जाएगा। इस संबंध में राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। यह जानकारी जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने दी।

सोमवार को सरयू राय की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक हुई। इस बैठक में छात्र संसद के सदस्य और अभिभावक भी शामिल हुए।

बैठक में यह तय किया गया कि विद्यालय को मॉडल स्कूल के रुप में विकसित किया जाए। मॉडल स्कूल बन जाने पर बच्चों की संख्या भी बढ़ेगी और ख्याति भी बढ़ेगी। इस संबंध में राज्य सरकार को प्रस्ताव बना कर भेजा जाएगा।

यह भी तय हुआ कि स्कूल के सामने के मैदान को बच्चों के खेलने-कूदने के लायक बनाया जाए। यह भी तय हुआ कि विद्यालय में जो यूआरसी का ऑफिस है, उसके लिए अलग से कोई रास्ता निकाला जाए ताकि जो जिले भर से संबंधित लोग आते रहते हैं, उससे विद्यालय के पठन-पाठन में कोई बाधा न हो। अभी पठन-पाठन में बाधा उत्पन्न हो रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

राजनगर में आयरन लदे दो ट्रेलरों की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौत

राजनगर : सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह डीवीसी के समीप आयरन लदे दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत में एक चालक...

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे समेत अन्य नेताओं ने राहुल गांधी को जन्मदिन पर दी बधाई

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, तमिलनाडु के सीएम...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत