प्रधानाचार्य अनुपमा रानी गौतम सेवानिवृत्त, सरयू ने उनके कार्यों को स्मरण किया

उत्क्रमित मध्य विद्यालय, भाटिया बस्ती के विकास कथा को साहित्य का रुप दिया जाए

‘गड्ढा स्कूल’ का टैग खत्म, अब प्रयोगधर्मिता और विकास के लिए जाना जाता है विद्यालय

जमशेदपुर। उत्क्रमित मध्य विद्यालय भाटिया बस्ती, कदमा की प्रधानाचार्य अनुपमा रानी गौतम ने आज अवकाश ग्रहण किया। विद्यालय परिसर में उनका विदाई समारोह आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने उनकी भावी जीवन की सफलता की कामना की। उन्होंने विद्यालय की प्रगति में उनके योगदान को सराहा और एकत्र जनसमूह को बताया कि कभी ‘गढ्ढा स्कूल’ के विशेषण से अभिशप्त इस प्राथमिक विद्यालय को सरकार बंद करना चाहती थी क्योंकि यहां न विद्यारंभ रहे थे, न क़ायदे का भवन था, न ही कोई रास्ता था। यह परिसर गढ्ढा में होने के कारण जलजमाव एवं गंदगी का केन्द्र बन गया था।

कहा कि विधायक एवं मंत्री के रूप में उन्होंने इसके विकास की योजना बनायी। विद्यालय परिसर हो गया, विद्यालय उत्त्क्रमित होकर मध्य विद्यालय बन गया। विद्यार्थियों की संख्या बढ़ गई। यह एक सफल प्रयोग के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बेशक अनुपमा जी रिटायर हो गई हैं पर वह समाज-जीवन में जहां भी रहेंगी, अपनी कीर्ति पताका फहराती रहेंगी।

उन्होंने कहा कि यह विद्यालय किस तरह से आगे आया, इस पर सभी लोग मिल कर सोचें और साहित्य रचना करें। एक पुस्तक या स्मारिका निकालें। सभी से लिखवाएं। चाहे वो शिक्षक रहे हों या गैर शिक्षक कर्मचारी रहे हों। वह पुस्तक देश के लिए नजीर बन जाएगी। लोग पढ़ेंगे कि इस विद्यालय को आगे बढ़ाने के लिए कैसे-कैसे प्रयोग किये गए और वे कितने सफल रहे।

विद्यालय के बेहद शुरुआती दौर के चित्र होंगे, बीच के वक्त के चित्र होंगे और आज के वक्त के भी चित्र होंगे। इन सभी चित्रों को उस पुस्तक में स्थान दिया जाए। यह शानदार काम होगा जो लंबे समय तक लोग याद रखेंगे।

कार्यक्रम में विद्यालय से जुड़े दर्जनों पूर्व शिक्षक उपस्थित थे। सभी ने विद्यालय की उन्नति के सफल प्रयोग को स्मरण किया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में 82 जगहों पर पुलिस का छापा, 88 संदिग्ध हिरासत में

जमशेदपुर। शहर में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों और सार्वजनिक स्थानों पर युवाओं की अड्डेबाजी पर लगाम लगाने के लिए जिला पुलिस ने अब सख्त रुख...

मामूली बारिश से खुली मानगो नगर निगम की पोल, सड़कों पर बहने लगा नालों का गंदा पानी

जमशेदपुर: बुधवार शाम हुई हल्की बारिश ने एक बार फिर मानगो नगर निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए। महज कुछ मिनटों की...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में देर रात धारदार हथियार से हमला, दो घायल युवकों का टीएमएच में चल रहा इलाज

जमशेदपुर: साकची थाना क्षेत्र में बुधवार रात करीब 10 बजे धारदार हथियार से हमला किए जाने की एक और सनसनीखेज घटना सामने आई है।...

सरायकेला में भैरव पूजा के साथ चैत्र पर्व का भव्य आगाज, पारम्परिक ‘परिखण्डा’ नृत्य ने मोहा मन

सरायकेला। जिले की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान माने जाने वाले चैत्र पर्व (छऊ महोत्सव) का विधिवत शुभारंभ रविवार को भैरव पूजा के साथ हो...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत