सिदगोड़ा में गैस चूल्हा रिपेरिंग की दुकान में चल रहा था रिफिलिंग का धंधा, एसडीओ ने किया सील

जमशेदपुर : गैस सिलेंडर की किल्लत व जमाखोरी की शिकायत पर एसडीओ धालभूम एवं एडीएम लॉ एण्ड ऑडर (विधि-व्यवस्था) दुकानों एवं गोदामों की जांच करने पहुंचे।

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम अर्णव मिश्रा एवं एडीएम लॉ एण्ड ऑडर (विधि-व्यवस्था) राहुल जी आनंद जी द्वारा शहरी क्षेत्र के मानगो, डिमना, टेल्को एवं सिदगोड़ा क्षेत्र में स्थित गैस एजेंसियों के दुकान एवं गोदामों की जांच की गई।

इस दौरान सिलेंडर का स्टॉक, आपूर्ति, भंडारण व्यवस्था, बुकिंग एवं डिलीवरी की स्थिति, सुरक्षा मानकों, लाइसेंस,एवं अन्य आवश्यक प्रावधानों का गहन निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान सिदगोड़ा क्षेत्र में एक गैस चूल्हा रिपेरिंग की दुकान में अनाधिकृत रूप से गैस रिफिलिंग की जांच में संदिग्ध दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से सील किया गया।

प्रशासन द्वारा गैस के जमाखोरी एवं बनावटी किल्लत में संलिप्त लोगों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई होगी। साथ ही एजेंसियों के दुकान एवं गोदामों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आम जन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसे निरीक्षण आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

प्रशासन के इस कार्रवाई से जमाखोरों में हड़कंप मची हुई है। प्रशासन ने स्पष्ट कहा है कि शिकायत मिलते ही त्वरित कार्रवाई होगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई का निधन, 94 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली : कांग्रेस की दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री Mohsina Kidwai का बुधवार को निधन हो गया। वह 94 वर्ष की...

खुद की तय समय-सीमा से महज 90 मिनट पहले पलटे ट्रंप, आखिरी क्षणों में ईरान पर हमले का फैसला टाला

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव को फिलहाल टाल दिया है। उन्होंने घोषणा की कि प्रस्तावित हमलों...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में 40 दिन बाद गूंजे चर्च के घंटे, 45 मिनट अंधेरे में जली ‘मसीह ज्योति’, ईस्टर पर उमड़ा आस्था का सैलाब

जमशेदपुर: शहर के सभी चर्चों में ईस्टर के अवसर पर पूरी रात विशेष प्रार्थना और पूजा-अर्चना हुई। प्रभु यीशु मसीह के पुनर्जीवित होने की...

जमशेदपुर के सरजमदा में उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण पर विवाद, महिला ने पुश्तैनी जमीन बताकर रुकवाया काम

जेसीबी मशीन के सामने खड़ी हो गईं महिला और काम बंद हो गया, थाने में भी बात नहीं बनी ठेकेदार ने निर्माण कार्य में बाधा...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत