शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में रामनवमी और चैती छठपर्व संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता : उपायुक्त

जमशेदपुर : रामनवमी और चैती छठ पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं श्रद्धालुओं को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में सभी संबंधित प्रशासनिक विभागों एवं आवश्यक सेवा प्रदाताओं के साथ तैयारियों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन का मुख्य लक्ष्य रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसे सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी विभागों को समन्वित एवं प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

साथ ही विधि-व्यवस्था संधारण, पेयजल, विद्युत, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखने पर विशेष जोर दिया गया। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध कार्रवाई करने तथा पर्व के दौरान सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।

पुलिस प्रशासन को संवेदनशील स्थलों की पहचान कर विशेष सतर्कता बरतने तथा किसी भी स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि अगामी पर्व को सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया जा सके।

विधि-व्यवस्था संधारण एवं श्रद्धालुओं को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु की जा रही तैयारियों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के सभी जुलूस व शोभायात्रा रूट, विसर्जन घाटों का संयुक्त सत्यापन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा सुरक्षा के दृष्टिकोण से बिजली के तार, निर्माण सामग्री को हटाने, जगह जगह वैरेकेटिंग करने,, वैकल्पिक प्रकाश की व्यवस्था करने, जिला नियंत्रण कक्ष को सक्रिय करने का निर्देश दिया गया।

भीड़ भाड़ नियंत्रण हेतु स्टेज व माईक सेट की व्यवस्था सहित सुरक्षा के दृष्टिकोण से फ्लैग मार्च करने, जुलूस मार्ग की ड्रोन व वीडियो कैमरा से निगरानी करने, जुलूस के दिन शराबबंदी घोषणा तथा शहर में भारी व व्यवसायिक वाहनों की नो-इंट्री की सूचना प्रकाशित कराने का निर्देश दिया गया।

अपातकालीन सेवाओं के तहत रणनीतिक जगहों को चिन्हित कर चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति करते हुए सरकारी व निजी एम्बुलेंस की तैनाती, वैकल्पिक मार्गो को चिन्हित करने, अग्निशामक वाहन, क्रेन-टोचन वाहन की तैनाती कराने हेतु संबंधितों को निर्देश दिया गया। साथ ही नियंत्रण कक्ष में अनिवार्य नागरिक सुविधाओं से संबंधित शिकायतों के निवारण हेतु जानकार कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करने का निदेश दिया गया।

अखाड़ा समिति व श्रद्धालुओं को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु साफ सफाई, पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया। अखड़ा समितियों से समन्वय कर भीड़ भाड़ नियंत्रण हेतु वोलेटिंयर रखने निर्धारित मानक के अनुसार झंडा की उंचाई का अनुपालन कराने, एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराने हेतु पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया।

बैठक में उपायुक्त के अलावे सिटी एसपी श्री कुमार शिवाशीष, उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम अर्णव मिश्रा, उप नगर आयुक्त जेएनएसी कृष्णा कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी धनंजय, एडीसी संतोष गर्ग, अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला सुनील चंद्र, सिविल सर्जन, नजारत उप समहार्ता, डीसीएलआर घाटशिला व धालभूम, जमशेदपुर व मानगो के बीडीओ एवं सीओ, यांत्रिकी विभागों के कार्यपालक अभियंता, अग्निशामन, जुस्को, टाटा मोटर्स आदि के पदाधिकारी पमुख रूप से मौजूद थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मथुरा नाव हादसा: यमुना में पलटी नाव, 10 श्रद्धालुओं की मौत

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा में शुक्रवार को यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरी एक नाव पलट गई, जिससे 10 लोगों की मौत...

जमशेदपुर में मछलियों की मौत की उच्चस्तरीय जांच हो, विधायक सरयू राय ने उठाए प्रदूषण पर सवाल

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक श्री सरयू राय ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से बाबुडीह के पास स्वर्णरेखा नदी और धातकीडीह तालाब में बड़ी...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

ईरान सीजफायर से बाजार में जबरदस्त उछाल, सेंसेक्स 2,946 अंक चढ़ा

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने और ईरान में सीजफायर की खबर के बाद भारतीय शेयर बाजार में आज शानदार तेजी देखने...

चाय बेचने वाले पीड़ित परिवार से मिलने टीएमएच पहुंचे बन्ना गुप्ता, बोले-अपराधियों को कड़ी सजा मिले

जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना अंतर्गत जमशेदपुर हाई स्कूल एवं टाटा फुटबॉल अकादमी के समीप स्थित बजरंग चाय दुकान में चाय बेचने वाले एक गरीब...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत