एमजीएम हॉस्पिटल के जूनियर डॉक्टरों ने काला बिल्ला लगाकर किया प्रदर्शन, स्टाइपेंड में बढ़ोतरी की मांग

दिया अल्टीमेटम , 6 अप्रैल तक मांगें नहीं मानी गई तो पूरे झारखंड के चिकित्सक चले जाएंगे हड़ताल पर

जमशेदपुर : एमजीएम हॉस्पिटल में जूनियर डॉक्टरों ने काला बिल्ला लगाकर मानदेय में बढ़ोतरी की मांग को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

जूनियर डॉक्टरों ने राज्य सरकार को 6 अप्रैल तक का अल्टीमेटम दिया है। अगर उनकी मांगे पूरी नहीं होती है तो पूरे राज्य के डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

काला बिल्ला लगाकर अपना विरोध प्रकट कर रहे यह सभी लोग पेसे से चिकित्सक हैं। जिनका काम मरीजों की सेवा करना है। जहां जूनियर डाॅक्टर अपने हक को लेकर आंदोलन का राह पर चल पड़े हैं।

जूनियर डॉक्टर राघवेंद्र का कहना है कि पिछले कई वर्षों से हम अपने मानदेय में बढ़ोतरी की मांग को लेकर स्वास्थ्य सचिव स्वास्थ्य मंत्री मुख्यमंत्री को पत्राचार कर चुके हैं मगर हमारी मांगों पर राज्य सरकार ध्यान नहीं दे रही है।

उन्होंने कहा कि जहां पड़ोसी राज्यों में जूनियर डॉक्टरों का मानदेय एक लाख से अधिक है। वहीं हमें राज्य सरकार मात्र 58000 दे रही है। ऐसे में अगर हमारी मांगों पर विचार नहीं किया जाता है तो पूरे राज्य के चिकित्सक 6 अप्रैल के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे जिसकी पूरी जवाबदेही स्वास्थ्य विभाग और राज्य सरकार की होगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

अयोध्या में विशाल धर्म सम्मेलन में शामिल हुए विधायक सरयू राय

अयोध्या/जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय शनिवार को अयोध्या पहुंचे। अयोध्या में वह परम पूज्य लक्ष्मीप्रपन्न जीयर स्वामी द्वारा संकल्पित श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ...

जमशेदपुर में रामनवमी शोभा यात्रा की हर गतिविधि पर रही जिला प्रशासन की नजर

जमशेदपुर : रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान सक्रिय दिखे उपायुक्त, एसएसपी और प्रशासनिक पदाधिकारी। सुरक्षा व्यवस्था रही चाक चौबंद, कंट्रोल रूम से निगरानी करते...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सिदगोड़ा में गैस चूल्हा रिपेरिंग की दुकान में चल रहा था रिफिलिंग का धंधा, एसडीओ ने किया सील

जमशेदपुर : गैस सिलेंडर की किल्लत व जमाखोरी की शिकायत पर एसडीओ धालभूम एवं एडीएम लॉ एण्ड ऑडर (विधि-व्यवस्था) दुकानों एवं गोदामों की जांच...

निशान सिंह कोर्ट गए थे, हाईकोर्ट ने उनकी याचिका का निष्पादन किया, स्पष्ट है फैसला हमारे पक्ष में : भगवान सिंह

सीजीपीसी के वजूद को बचाने के लिए हम सदैव तत्पर, उच्च न्यायलय, प्रशासन सभी संविधान को मान रहे लेकिन निशान सिंह नहीं जमशेदपुर : झारखंड...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत