बोड़ाम प्रखंड के दामोदरपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय के सहायक शिक्षक बाबू छोटेलाल का हार्ट अटैक से निधन

जमशेदपुर के सीतारामडेरा इलाके में वे सपरिवार रहते थे, मूल रूप से बिहार के निवासी थे

लंबे समय से हृदय संबंधी बीमारियों का चल रहा था इलाज, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

बोड़ाम : पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत दामोदरपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय के सहायक शिक्षक बाबू छोटेलाल का सोमवार सुबह हृदयाघात से निधन हो गया।

उनके आकस्मिक निधन की सूचना मिलते ही पूरे प्रखंड में क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। 59 वर्षीय बाबू छोटेलाल वर्ष 2004 में प्राथमिक शिक्षक के रूप में नियुक्त हुए थे।

वे वर्तमान में जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में सपरिवार रहते थे। वे मूल रूप से बिहार के निवासी थे। उनके पिता टेल्को कंपनी में कार्यरत थे और दो भाइयों में वे छोटे थे।

परिवार में उनकी पत्नी एवं दो नाबालिग पुत्र है, जिनमें एक 9वीं कक्षा और दूसरा 5वीं कक्षा का छात्र है। उनके असामयिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

दामोदरपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय से सेवानिवृत्त शिक्षक जगदीश प्रसाद मंडल ने कहा कि बाबू छोटेलाल उनके छोटे भाई के समान थे। उन्होंने बताया कि हाल ही में भूला गांव में आयोजित हरिनाम संकीर्तन के दौरान उनसे मुलाकात हुई थी, जहां उन्होंने हृदय संबंधी बीमारी के इलाज की जानकारी दी थी।

पिछले लगभग एक वर्ष से वे दवाइयां ले रहे थे, लेकिन अचानक हुए इस निधन की सूचना पर विश्वास नहीं हो पा रहा है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

जमशेदपुर : ब्रह्मर्षी विकास मंच की केंद्रीय कमेटी का विस्तार, नए पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत

जमशेदपुर : शहर के कदमा स्थित बघापी भवन में ब्रह्मर्षी विकास मंच की केंद्रीय कमेटी के विस्तार एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।...

झारखंडः शराब के नशे में दोस्त ने युवक की गोली मारकर की हत्या

जमशेदपुर, 17 जून (आईएएनएस)। जिले के उलीडीह थाना क्षेत्र के खड़िया बस्ती में मंगलवार देर रात हुई फायरिंग में राजनगर निवासी देवदास गौड़ को...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत