जमशेदपुर में प्रतिबंधित दवाओं की बड़ी खेप बरामद, एक युवक गिरफ्तार

जमशेदपुर प्रतिबंधित दवाइयों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. उलीडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से भारी मात्रा में कोरेक्स कफ सिरप बरामद किया गया है.

बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कोलकाता के रास्ते एक युवक प्रतिबंधित दवाइयों की खेप लेकर जमशेदपुर पहुंचने वाला है. सूचना के आधार पर पटमदा डीएसपी वचनदेव कुजूर के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया.

टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जवाहरनगर रोड नंबर 6 में छापेमारी की, जहां से जीशान अहमद नामक युवक को गिरफ्तार किया गया. तलाशी के दौरान उसके पास से 120 बोतल प्रतिबंधित कोरेक्स कफ सिरप बरामद किया गया.

पुलिस के अनुसार आरोपी इन दवाइयों को अवैध रूप से बेचने की फिराक में था. फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे समेत अन्य नेताओं ने राहुल गांधी को जन्मदिन पर दी बधाई

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, तमिलनाडु के सीएम...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कोलकाता में पीएम मोदी करेंगे जनता के साथ योग : प्रतापराव जाधव

कोलकाता, 19 जून (आईएएनएस)। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर पश्चिम बंगाल में उत्साह का माहौल है। इस बार कार्यक्रम को खास बनाने के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

दुनिया की शीर्ष मेडिकल यूनिवर्सिटीज में एम्स, क्यूएस रैंकिंग में 105वां स्थान मिला

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में इस वर्ष भारत का दबदबा देखने को मिला है। देश के 52 संस्थानों को...

उद्योगपति परिमल नतवानी को आगे कर झारखंड में तोड़फोड़ की कोशिश कर रही है भाजपा: दीपांकर भट्टाचार्य

रांची, 14 जून (आईएएनएस)। झारखंड में आगामी राज्यसभा चुनाव, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को लेकर सीपीआई (एमएल)...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत