सरायकेला में जिला स्तरीय पीएम श्री विद्यालय सांस्कृतिक, शैक्षिक एवं खेलकूद प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सरायकेला : सरायकेला–खरसावां जिला अंतर्गत पीएम श्री विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए जिला स्तरीय सांस्कृतिक, शैक्षिक एवं खेलकूद आधारित कार्यक्रम का आयोजन टाउन हॉल, सरायकेला में किया गया।

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ उपायुक्त, सरायकेला–खरसावाँ श्री नीतीश कुमार सिंह एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा सामूहिक दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों के लिए म्यूजिकल चेयर, बैलून फोड़ एवं इन-आउट गतिविधियों का आयोजन किया गया। वहीं कक्षा 6 से 8 एवं कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए लूडो, कैरम एवं शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी/शील्ड देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाले सभी विद्यालयों को भी प्रोत्साहन स्वरूप सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उपायुक्त ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने पर बल दिया गया, जिससे बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं आत्मविश्वास में वृद्धि हो सके।

जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

आदित्य ठाकरे की वजह से ही शिवसेना (यूबीटी) छोड़ रहे नेता: नितेश राणे

मुंबई, 19 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने शिवसेना (यूबीटी) की तुलना पश्चिम बंगाल के टीएमसी (तृणमूल कांग्रेस) से की है।...

सभी समुदायों के लिए एकजुट मणिपुर ही आगे बढ़ने का रास्ता: मुख्यमंत्री खेमचंद सिंह

इंफाल, 19 जून (आईएएनएस)। मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में रहने वाले सभी समुदायों के लिए एकजुट...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

वेस्टर्न रेलवे की घोषणा- नीट परीक्षा के दिन कोई ‘जंबो ब्लॉक’ नहीं होगा

नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। 21 जून यानी रविवार को होने जा रही नीट की परीक्षा को लेकर वेस्टर्न रेलवे ने बड़ा कदम उठाया...

कोलकाता में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के कार्यक्रमों का नेतृत्व करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को कोलकाता में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) 2026 के राष्ट्रीय समारोह का नेतृत्व करेंगे।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत