दक्षिण हलुदबनी में शिलान्यास के बावजूद जमीन विवाद की भेंट चढ़ सकता प्रस्तावित उप-स्वास्थ्य केंद्र, ठेकेदार को धमका रहे लोग

प्रस्तावित जमीन पर दावा कर रहे स्थानीय लोग, प्रशासन से निष्पक्ष जांच और समाधान कराने की मांग, अधर में लटक सकती योजना

जमशेदपुर : दक्षिण हलुदबनी ग्राम पंचायत के बाड़ेगोडा क्षेत्र में सरकारी भूमि को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। नतीजा यह कि क्षेत्र में प्रस्तावित उप-स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्य पर अनिश्चितता के बादल मंडराने लगे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संबंधित भूमि का विवरण थाना संख्या-1165, खाता संख्या-1000, प्लॉट संख्या-2366 एवं रकबा 39 डी. के रूप में दर्ज है। इस जमीन पर पंचायत मंडप, घुमकुड़िया भवन, विकास भवन सहित कई सरकारी योजनाएं संचालित हो रही हैं। हाल ही में 20 फरवरी को इसी स्थल पर उप-स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास भी किया गया है।

हालांकि, कुछ स्थानीय लोगों—मानिक मलिक, राजू स्वर्णकार, राहुल दास, राकेश दास एवं नीलकांत स्वर्णकार द्वारा उक्त भूमि पर निजी स्वामित्व का दावा किया जा रहा है।

आरोप है कि ये लोग निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार को डराने-धमकाने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे कार्य बाधित हो रहा है। परियोजना अधर में लटकने की स्थिति में पहुंच गई है।

वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि जिस भूमि पर दावा किया जा रहा है, उसका सीमांकन पूर्व में 3 मई 2025 को सरकारी अमीन नवीन महतो द्वारा विधिवत कराया गया था।

उस समय बड़ी संख्या में ग्राम सभा के महिला-पुरुष उपस्थित थे और किसी भी प्रकार की आपत्ति नहीं जताई गई थी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द समाधान निकाला जाए, ताकि क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा के लिए महत्वपूर्ण उप-स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य बिना किसी बाधा के पूरा हो।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पहली नौकरी पाने वालों को मिलेंगे 15 हजार रुपए, पीएम मोदी 2,400 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि करेंगे वितरित

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को विज्ञान भवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के...

42 साल के इतिहास में पहली बार 21 जून को सुबह 4 बजे से चलेगी कोलकाता मेट्रो

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। कोलकाता मेट्रो 21 जून को कुछ ऐसा करने जा रही है जो उसने अपने 42 साल के इतिहास में कभी...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

एच.डी. कुमारस्वामी का डी.के. शिवकुमार पर तीखा हमला, कहा- छवि खराब करने वाले पोस्टरों के पीछे कांग्रेस का हाथ

बेंगलुरु, 17 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय भारी उद्योग और इस्पात मंत्री तथा जेडी(एस) नेता एच.डी. कुमारस्वामी ने बुधवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार पर...

दलमा का नया सितारा बना नन्हा हाथी ‘बादल’, मासूम अदाओं से जीत रहा पर्यटकों का दिल

00 फुटबॉल के प्रति उसका खास लगाव लोगों को खूब आकर्षित कर रहा 00 पर्यटक उसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर रहे जमशेदपुर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत