जमशेदपुर के बर्मामाइंस में लकड़ी गोदाम में लगी आग, मशक्कत के बाद पाया काबू

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस स्थित मिल एंड गोदाम एरिया में मंगलवार तड़के एक लकड़ी गोदाम में अचानक आग लग गई। यह गोदाम इम्तियाज़ खान का बताया जा रहा है। घटना सुबह करीब 4 बजे की है। जब वहां तैनात गार्ड की नजर धुएं और आग की लपटों पर पड़ी तो उसने तुरंत मालिक को फोन कर जानकारी दी।

सूचना मिलते ही गोदाम से जुड़े लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग काफी फैल चुकी थी। आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। इसके बाद तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया। मौके पर टाटा स्टील की फायर ब्रिगेड और झारखंड अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

बताया जा रहा है कि आग केवल लकड़ी के बोटों तक ही सीमित रही और गोदाम में मौजूद किसी भी मशीन को नुकसान नहीं पहुंचा। हालांकि, कुल नुकसान का आकलन अभी तक नहीं हो पाया है।

मौके पर मौजूद अनिकेत ने बताया कि यह पहली बार है जब उनके गोदाम में इस तरह की घटना हुई है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल: कोयला तस्करी मामले में पुलिस अधिकारी मनोरंजन मंडल गिरफ्तार

कोलकाता, 19 जून (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित करोड़ों रुपए के कोयला तस्करी मामले में संलिप्तता के आरोप में पुलिस...

जमशेदपुर : ब्रह्मर्षी विकास मंच की केंद्रीय कमेटी का विस्तार, नए पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत

जमशेदपुर : शहर के कदमा स्थित बघापी भवन में ब्रह्मर्षी विकास मंच की केंद्रीय कमेटी के विस्तार एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

ग्रामीण सड़कों को मिलेगा बड़ा बढ़ावा: सरकार ने वित्त वर्ष 2027 में 26,474 किमी नई सड़कों के निर्माण का लक्ष्य, 18,907 करोड़ रुपए का...

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 में ग्रामीण सड़क संपर्क को और मजबूत बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया...

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का हृदय से आभार, पूरे समर्पण से दायित्व निभाऊंगा: हब्बे टेरोन

गुवाहाटी, 18 जून (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को घोषणा की कि भाजपा विधायक डॉ. हब्बे टेरोन असम विधानसभा के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत