फलाहार नवरात्र के महत्व को रेखांकित करने का एक मौकाः सरयू राय

श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में सैकड़ों लोगों ने किया फलाहार, संयोग है कि महाअष्टमी के दिन किया गया फलाहार का आयोजन

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि नवरात्र के महत्व को समझने के लिए ही उन्होंने फलाहार का कार्य़क्रम आयोजित किया। नवरात्र के सभी दिन बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। यह महज एक संयोग है कि महाअष्टमी के दिन फलाहार का आयोजन हो रहा है। यह दरअसल सनातनी संस्कृति में नवरात्र के महत्व को दिखाने के लिए किया गया है ताकि लोग समझ सकें कि हमारी सनातन संस्कृति में नवरात्र का कितना महत्व है। वह केबुल टाउन स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में मीडिया से मुखातिब थे।

गौरतलब है कि हर नवरात्र में सरयू राय फलाहार का कार्यक्रम रखते हैं। उनके फलाहार कार्यक्रम में शहर के प्रायः सभी वर्गों, राजनीतिक दलों, धर्मों, पंथों के लोग शरीक होते रहे हैं। श्री राय सनातनी विचारों को आगे बढ़ाने के पक्षधर माने जाते हैं। आज के कार्यक्रम में फलाहार में 9 किस्म के फल, साबूदाने की खिचड़ी और पकौड़ी रखी गई थी। चाय-कॉफी की भी व्यवस्था थी।

फलाहार कार्यक्रम की शुरुआत सरयू राय ने खुद की। दो स्टॉल बने थे। पहले स्टॉल पर नौ किस्म के फलों को रखा गया था तो दूसरे स्टॉल पर खीर और पकौड़ी का इंतजाम था। श्री राय ने स्वयं अपने हाथों से खीर, फल और पकौड़ी वितरित किये। वह दोनों स्टॉल्स पर बराबर सक्रिय रहे।

इस मौके पर शिवशंकर सिंह, आशुतोष राय, अशोक गोयल, नीरज सिंह, एम. चंद्रशेखर राव, सुबोध श्रीवास्तव, मुकेश कुमार, पिंटू सिंह, इंद्रजीत सिंह, अशोक कुमार, साकेत गौतम, असीम पाठक, विवेक पांडेय, अमृता मिश्रा, राम नारायण शर्मा समेत सैकड़ों लोग और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

टाटा स्टील अंतर विभागीय शतरंज प्रतियोगिता 2026 संपन्न, दास भोला नाथ बने चैंपियन

जमशेदपुर : टाटा स्टील लिमिटेड द्वारा आयोजित अंतर विभागीय शतरंज प्रतियोगिता 2026 का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। प्रतियोगिता...

बिहार के मंत्री निशांत कुमार की पटना में ललन सिंह से हुई मुलाकात

पटना, 15 जून (आईएएनएस)। पटना में सोमवार को एक दिलचस्प राजनीतिक घटना देखने को मिली, जब बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार और केंद्रीय...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत