September 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

एमजीएम हॉस्पिटल के जूनियर डॉक्टरों ने काला बिल्ला लगाकर किया प्रदर्शन, स्टाइपेंड में बढ़ोतरी की मांग

एमजीएम हॉस्पिटल के जूनियर डॉक्टरों ने काला बिल्ला लगाकर किया प्रदर्शन, स्टाइपेंड में बढ़ोतरी की मांग

दिया अल्टीमेटम , 6 अप्रैल तक मांगें नहीं मानी गई तो पूरे झारखंड के चिकित्सक चले जाएंगे हड़ताल पर

जमशेदपुर : एमजीएम हॉस्पिटल में जूनियर डॉक्टरों ने काला बिल्ला लगाकर मानदेय में बढ़ोतरी की मांग को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

जूनियर डॉक्टरों ने राज्य सरकार को 6 अप्रैल तक का अल्टीमेटम दिया है। अगर उनकी मांगे पूरी नहीं होती है तो पूरे राज्य के डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

काला बिल्ला लगाकर अपना विरोध प्रकट कर रहे यह सभी लोग पेसे से चिकित्सक हैं। जिनका काम मरीजों की सेवा करना है। जहां जूनियर डाॅक्टर अपने हक को लेकर आंदोलन का राह पर चल पड़े हैं।

जूनियर डॉक्टर राघवेंद्र का कहना है कि पिछले कई वर्षों से हम अपने मानदेय में बढ़ोतरी की मांग को लेकर स्वास्थ्य सचिव स्वास्थ्य मंत्री मुख्यमंत्री को पत्राचार कर चुके हैं मगर हमारी मांगों पर राज्य सरकार ध्यान नहीं दे रही है।

उन्होंने कहा कि जहां पड़ोसी राज्यों में जूनियर डॉक्टरों का मानदेय एक लाख से अधिक है। वहीं हमें राज्य सरकार मात्र 58000 दे रही है। ऐसे में अगर हमारी मांगों पर विचार नहीं किया जाता है तो पूरे राज्य के चिकित्सक 6 अप्रैल के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे जिसकी पूरी जवाबदेही स्वास्थ्य विभाग और राज्य सरकार की होगी।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading