August 28, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

परसुडीह के प्रमोद नगर में पीएनबी के मैनेजर के बंद पड़े घर में चोरी, कीमती सामान गायब , सीसीटीवी में दिखे दो संदिग्ध, पुलिस की जांच शुरू

परसुडीह के प्रमोद नगर में पीएनबी के मैनेजर के बंद पड़े घर में चोरी, कीमती सामान गायब , सीसीटीवी में दिखे दो संदिग्ध, पुलिस की जांच शुरू

जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के प्रमोद नगर स्थित जूही रोड में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।

बताया जा रहा है कि घर के मालिक गोविंद चंद्र हांसदा पंजाब नेशनल बैंक में सीनियर बैंक मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। इन दिनों अपने परिवार के साथ पंजाब गए हुए थे। इसी दौरान बीती रात चोरों ने घर का ताला काटकर वारदात को अंजाम दिया।

बुधवार सुबह जब घर में काम करने वाली घर पहुंची, तो उसने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। अंदर का पूरा सामान बिखरा पड़ा है। घर की अलमारियां खुली हुई थीं और ज्वेलरी के खाली डिब्बे बिस्तर पर पड़े मिले।

प्रारंभिक जांच में साफ नजर आ रहा है कि चोरों ने सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम दिया और आराम से पूरे घर को खंगाल कर कीमती सामान लेकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में दो संदिग्ध युवक घर में प्रवेश करते हुए दिखाई दिए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान कर छापेमारी में जुटी हुई है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading