August 29, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

उपायुक्त ने कहा- किसी भी स्तर पर राशन कार्डधारियों की हकमारी न हो

उपायुक्त ने कहा- किसी भी स्तर पर राशन कार्डधारियों की हकमारी न हो

जमशेदपुर : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा है कि अनाज वितरण और सत्यापन की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा किसी भी स्तर पर राशन कार्डधारियों की हकमारी न हो यह सुनिश्चित किया जाय। साथ हीं सरकार के निर्धारित मापदण्ड के अनुरूप अयोग्य राशन कार्ड धारकों का नाम हटाने और पात्र लाभुकों को शामिल करने के लिए सत्यापन कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि पात्र लाभुकों को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से खाद्यान्न उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने तथा शिकायतों के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया। आपूर्ति विभाग में नवनियुक्त पणन अधिकारियों को निर्देशित किया किया विभागीय दायित्वों को सही तरीके से सम्पादित करने के अलावे जनता के समाधान के लिए हमेशा उपलब्ध रहे। आपकी कार्यकुशलता, तत्परता तथा संवेदनशीलता से नागरिकों के बीच सरकार की छवि बेहतर बनेगी। उन्होने सभी पणन अधिकारियों को विभागीय व्यवस्था, संरचना एवं संस्थानों का भ्रमण कर अवगत एवं दक्षता बढ़ाने का निर्देश दिया।

बुधवार को उपायुक्त समाहरणालय सभागार में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में डाकिया योजना के अंतर्गत पीवीटीजी परिवार हेतु राशन वितरण, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत राशन वितरण की स्थिति, लंबित कार्ड निर्गमन, डोर स्टेप डिलेवरी की प्रगति, बैकलॉग वितरण, नमक वितरण योजना तथा मुख्यमंत्री चना-दाल वितरण, धान अधिप्राप्ति योजना तथा सरकार की अन्य कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई।

बैठक में सभी पदाधिकारियों को समय पर अनाज वितरण सुनिश्चित करने और अनाज वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने हेतु औचक निरीक्षण करते हुए सही मात्रा तथा निर्धारित समय पर राशन वितरण सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। धान अधिप्राप्ति योजना के तहत सभी लैंपस में धान बेचने व खरीद हेतु किसानों को प्रेरित करने तथा विभागीय लक्ष्यों को प्राप्त करने का निर्देश दिया।

इसके अलावे पीजीएमएस पोर्टल पर लंबित शिकायतों एवं ईआरसीएमएस के अंतर्गत डीएसओ एवं बीएसओ स्तर पर लंबित आवेदनों की भी समीक्षा करते हुए ससमय लंबित आवेदनों को निष्पादित करने का निर्देश दिया गया। पदाधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

बैठक में एडीएम एसओआर राहुल जी आनंद जी, सहकारिता पदाधिकारी श्रीमती आशा टोप्पो सहित संबंधित पणन पदाधिकारी व अन्य उपस्थित थे।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading