घाटशिला कॉलेज में उपायुक्त ने किया छात्रों से संवाद, सफलता के मूल मंत्र किए साझा

“जाने अपने जिला प्रशासक” : संवाद कार्यक्रम में विद्यार्थियों से “भविष्य की चुनौतियां और सफलता” विषय पर किया संवाद

जमशेदपुर : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने घाटशिला कॉलेज में आयोजित संवाद कार्यक्रम में विद्यार्थियों से “भविष्य की चुनौतियां और सफलता” विषय पर संवाद किया। कार्यक्रम का आयोजन घाटशिला कॉलेज प्रबंधन द्वारा “जाने अपने जिला प्रशासक” कार्यक्रम के तहत किया गया।

संवाद कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण परिवेश, मध्यमवर्गीय परिवार अथवा सीमित संसाधन जीवन में सफलता की राह में बाधा नहीं बनते।

मजबूत इच्छाशक्ति, ईमानदारी और निरंतर मेहनत से कोई भी व्यक्ति अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। उन्होंने छात्रों को सकारात्मक मानसिकता बनाए रखने, अपनी रूची के अनुसार स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर लगातार प्रयास करने तथा आने वाली चुनौतियों को अवसर के रूप में देखने की सलाह दी। साथ ही विद्यार्थियों से परिवार, समाज एवं देश के प्रति जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भी अपने प्रश्न एवं विचार साझा किए, जिस पर उपायुक्त ने अपने अनुभवों के आधार पर मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज प्रबंधन ने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु उपायुक्त का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान उपायुक्त के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रर्दशन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित एवं उत्साहवर्धन किया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उदेश्य से कॉलेज परिसर में उपायुक्त द्वारा पौधा रोपन किया गया।

इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी श्री सुनील चन्द्र, प्रचार्य डॉ0 आरके चौधरी, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती युनिका शर्मा, कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल घाटशिला, जिला परिषद सदस्य सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

दो-चार दिनों में ट्रेनों की लेटलतीफी दूर कर जनता में विश्वास जगाएं : सरयू राय

टाटानगर जंक्शन पर ट्रेनों के विलंब को डीआरएम ने माना; कारणों का किया खुलासा, ट्रेनों की लेटलतीफी के आंकड़ों का विश्लेषण होगा, सोमवार को...

चक्रधरपुर में वीर शहीद रघुनाथ महतो का 248वां शहादत दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया

चक्रधरपुर: चुहाड़ विद्रोह के महानायक वीर शहीद रघुनाथ महतो के 248वें शहादत दिवस के अवसर पर झारखंड कुड़मालि भाषा विकास परिषद, राखा (आसनतालिया, चक्रधरपुर)...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

डीजीएम लाइब्रेरी : एकमुश्त पंजीकरण शुल्क तय, सदस्य अब घर ले जा सकेंगे पुस्तकें

जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर में विद्यार्थियों, युवाओं एवं आम नागरिकों के लिए दिशोम गुरु मेमोरियल (DGM) लाइब्रेरी का शुभारंभ किया गया है। यह लाइब्रेरी...

जमशेदपुर की ज्योत्सना सरकार बनीं ‘मिसेज एशिया इंडिया विनर 2026’, दिल्ली में लहराया जमशेदपुर का परचम

जमशेदपुर। शहर की प्रतिभाशाली बेटी ज्योत्सना सरकार ने एक बार फिर अपनी काबिलियत से पूरे झारखंड को गौरवान्वित किया है। टेल्को के घोड़ाबांदा क्षेत्र...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत