कांड्रा में रेलवे ओवरब्रिज से महिला ने लगाई छलांग, बच गई जान, अस्पताल में चल रहा इलाज

कांड्रा : शक्रवार को एमजीएम अस्पताल के चौथे तल्ले से बीमार व्यक्त ने कूदकर जान दे दी और शनिवार को सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को रेलवे ओवरब्रिज से एक महिला अचानक नीचे कूद गई. गनीमत रही कि नीचे कोयला डस्ट के कारण उसकी जान बच गई, हालांकि उसे अंदरूनी चोटें आई हैं.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला के कूदते ही वहां से गुजर रहे राहगीरों की नजर उस पर पड़ी. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत उठाया और ऑटो से कांड्रा थाना पहुंचाया.

घटना की सूचना मिलते ही कांड्रा थाना पुलिस सक्रिय हुई और महिला को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. पुलिस द्वारा महिला की पहचान जानने की कोशिश की गई, लेकिन उसने अपने बारे में कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया.

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और महिला की पहचान व घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में 82 जगहों पर पुलिस का छापा, 88 संदिग्ध हिरासत में

जमशेदपुर। शहर में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों और सार्वजनिक स्थानों पर युवाओं की अड्डेबाजी पर लगाम लगाने के लिए जिला पुलिस ने अब सख्त रुख...

मामूली बारिश से खुली मानगो नगर निगम की पोल, सड़कों पर बहने लगा नालों का गंदा पानी

जमशेदपुर: बुधवार शाम हुई हल्की बारिश ने एक बार फिर मानगो नगर निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए। महज कुछ मिनटों की...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर पहुंचे झारखंड के मुख्य न्यायाधीश का जमशेदपुर में भव्य स्वागत

जमशेदपुर : जमशेदपुर आगमन पर झारखंड उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री महेश शरदचंद्र सोनक का जिला प्रशासन की ओर से...

यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ टाटानगर स्टेशन के समक्ष विधायक सरयू राय के नेतृत्व में धरना शुरू

जमशेदपुर। यात्री ट्रेनों की लगातार लेटलतीफी के खिलाफ जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के नेतृत्व में मंगलवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन पर धरना...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत